लाइव न्यूज़ :

अमित शाह की 'आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश' वाली टिप्पणी को लेकर कपिल सिब्बल ने साधा निशाना, जानें क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 21, 2023 11:45 IST

अमित शाह ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार का 2003-2023 तक का 'रिपोर्ट कार्ड' रविवार को जारी करते हुए दावा किया कि इन वर्षों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने राज्य पर लगा 'बीमारू श्रेणी' (पिछड़ेपन) का ठप्पा सफलतापूर्वक हटा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसिब्बल ने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़ दी थीवह समाजवादी पार्टी (सपा) के समर्थन से राज्यसभा के निर्दलीय सदस्य निर्वाचित हुए थेउन्होंने अन्याय से लड़ने के उद्देश्य से एक गैर-चुनावी मंच 'इंसाफ' बनाया है

नई दिल्ली: राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणियों को लेकर उन पर सोमवार को निशाना साधते हुए दावा किया कि मध्य प्रदेश देश में चौथा सबसे गरीब और गरीबी में सबसे ज्यादा योगदान देने वाला राज्य है।

शाह ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार का 2003-2023 तक का 'रिपोर्ट कार्ड' रविवार को जारी करते हुए दावा किया कि इन वर्षों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने राज्य पर लगा 'बीमारू श्रेणी' (पिछड़ेपन) का ठप्पा सफलतापूर्वक हटा दिया है। 

उन्होंने कहा कि 'बीमारू राज्य' कांग्रेस शासन की विरासत था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 20 वर्षों में राज्य को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने की नींव रखी। 

इसपर पलटवार करते हुए सिब्बल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, "अमित शाह ने मध्य प्रदेश पर कहा : विकसित 'आत्मनिर्भर' राज्य की नींव रखी। यूएनडीपी की रिपोर्ट (भारत) : 1) चौथा सबसे गरीब राज्य, 2) गरीबी में सबसे ज्यादा (28.3 प्रतिशत) योगदान देने वाला, 3) राष्ट्रीय औसत से कम : साक्षरता, बुनियादी ढांचा, लैंगिक अंतर...'आत्मनिर्भर'? व्यापम, भ्रष्टाचार।" 

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे सिब्बल ने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़ दी थी और वह समाजवादी पार्टी (सपा) के समर्थन से राज्यसभा के निर्दलीय सदस्य निर्वाचित हुए थे। उन्होंने अन्याय से लड़ने के उद्देश्य से एक गैर-चुनावी मंच 'इंसाफ' बनाया है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कपिल सिब्बलअमित शाहMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण