लाइव न्यूज़ :

कपिल सिब्बल को पार्टी से निष्कासित कर देना चाहिए, छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंह देव की मांग

By रुस्तम राणा | Updated: March 17, 2022 18:03 IST

टीएस सिंह देव ने कहा, मेरी निजी राय है कि उन्हें (कपिल सिब्बल को) पार्टी से निकाल देना चाहिए और उन्हें अपनी पार्टी बनानी चाहिए। अनुशासनहीनता स्वीकार्य नहीं है। मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी की कमजोरी उसकी सहिष्णुता है। 

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री ने कहा, मेरी निजी राय है कपिल सिब्बल को पार्टी से बाहर निकाल देना चाहिएटीएस सिंह देव ने सिब्बल को नई पार्टी बनाने की भी दी सलाह

रायपुर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल को पार्टी से निकालने की मांग होने लगी है। गुरुवार को छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने सिब्बल को पार्टी से निकालने की मांग की। एएनआई न्यूज एजेंसी के हवाले से कांग्रेस सरकार के मंत्री ने कहा, मेरी निजी राय है कि उन्हें (कपिल सिब्बल को) पार्टी से निकाल देना चाहिए और उन्हें अपनी पार्टी बनानी चाहिए। अनुशासनहीनता स्वीकार्य नहीं है। मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी की कमजोरी उसकी सहिष्णुता है। 

इससे पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी सिब्बल को अहसान फरामोश कहा है। दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने मंगलवार को पार्टी में सुधार को लेकर सीधे गांधी परिवार पर हमला किया था। उन्होंने कहा था कि वे अपनी आखिरी सांस तक घर की कांग्रेस के लिए लड़ेंगे। वे 'घर की कांग्रेस' के बजाय 'सब की कांग्रेस' चाहते हैं। 

गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कपिल सिब्बल ने कहा था कि समय आ गया है कि गांधी एक नए नेता के लिए नेतृत्व की भूमिका से हट जाएं। सिब्बल ने कहा था कि वह न तो कांग्रेस के विधानसभा चुनावों में पांच राज्यों के चुनावों में हार से हैरान हैं और न ही कांग्रेस कार्य समिति के सोनिया गांधी के नेतृत्व में विश्वास की पुष्टि से।

दरअसल, हाल ही में संपन्न हुए पांच राज्यों के चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के कारण पार्टी में बगावत के सुर तेज हो गए हैं और कपिल सिब्बल इसके लिए सीधे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। बुधवार को कांग्रेस के बागी नेताओं ने गुलाम नबी आजाद के घर पर बैठक की थी। 

टॅग्स :कपिल सिब्बलकांग्रेसTS Singhdeo
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम