लाइव न्यूज़ :

सिब्बल का पीएम मोदी से सवाल- जब प्रधानमंत्री मणिपुर मामले में चुप्पी साधे रहे तो 'इंडिया' उनपर कैसे करे भरोसा?

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 26, 2023 13:36 IST

राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए प्रश्न किया कि जब संसद में बयान देने को लेकर प्रधानमंत्री में "विश्वास की कमी" है तो विपक्षी दलों का गठबंधन 'इंडिया' उन पर कैसे भरोसा करे?

Open in App
ठळक मुद्देसिब्बल की यह टिप्पणी उनकी पूर्व पार्टी कांग्रेस द्वारा मणिपुर मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए नोटिस दायर करने से पहले आई है।प्रस्ताव लाने के बारे में फैसला विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' के सांसदों की संसद में हुई बैठक में लिया गया।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की घटना ने 140 करोड़ भारतीयों को शर्मसार कर दिया है।

नई दिल्ली: राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए प्रश्न किया कि जब संसद में बयान देने को लेकर प्रधानमंत्री में "विश्वास की कमी" है तो विपक्षी दलों का गठबंधन 'इंडिया' उन पर कैसे भरोसा करे? सिब्बल की यह टिप्पणी उनकी पूर्व पार्टी कांग्रेस द्वारा मणिपुर मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए नोटिस दायर करने से पहले आई है। 

सिब्ब्ल ने एक ट्वीट में कहा, "अविश्वास प्रस्ताव। जब संसद में बयान देने को लेकर प्रधानमंत्री में विश्वास की कमी है, वह उच्च्तम न्यायालय की टिप्पणी आने तक मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ अपराध पर 'मौन' बने रहे, बृज भूषण मामले पर 'मौन' धारण किए रहे, कहा चीन ने किसी भूभाग पर कब्जा नहीं किया। तो फिर 'इंडिया' उन पर कैसे भरोसा करे?" 

प्रस्ताव लाने के बारे में फैसला विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) के सांसदों की संसद में मंगलवार को हुई बैठक में लिया गया। गठबंधन के एक नेता ने कहा कि विपक्षी नेताओं की बैठक में विभिन्न विकल्पों पर विचार करने के बाद यह निर्णय लिया गया कि सरकार को इस मुद्दे पर चर्चा शुरू करने के लिए मजबूर करने का यह एक प्रभावी तरीका होगा। 

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले बृहस्पतिवार को कहा था कि मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की घटना ने 140 करोड़ भारतीयों को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कानून अपनी पूरी ताकत से काम करेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कपिल सिब्बलइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार