लाइव न्यूज़ :

नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने से किया मना तो बीच सड़क पुलिसकर्मियों की लोगों ने की पिटाई, वीडियो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 2, 2022 10:22 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिसकर्मी चेतना चौराहे पर ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान कुछ लोग नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने लगे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें इसके लिए मना किया जिसपर वे नाराज हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देमामला कानपुर जिले के कचहरी रोड का बताया जा रहा है। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया हैपार्किंग को लेकर पुलिसकर्मियों के साथ कुछ लोगों की कहासुनी हो गई थी।

कानपुरः सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग ट्रैफिक पुलिसवालों की बीच सड़क पिटाई करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने इस पर संज्ञान लेते हुए  मामला दर्ज किया है। संयुक्त सीपी ने बताया, "हम सीसीटीवी फुटेज निकाल रहें और मामले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मामला कानपुर जिले के कचहरी रोड का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिसकर्मी चेतना चौराहे पर ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान कुछ लोग नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने लगे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें इसके लिए मना किया जिसपर वे नाराज हो गए। इस बात को लेकर पुलिसकर्मियों से उनकी बहस हो गई फिर पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

 व्यक्तिगत पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। खबर के मुताबिक, पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने वाले वकील बताया जा रहे है। वहीं, इस मामले में कानपुर के संयुक्त सीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया,  ट्रैफिक पुलिस की व्यक्तिगत पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

टॅग्स :कानपुरवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील