लाइव न्यूज़ :

वीडियो: कानपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के समय कोस्ट गार्ड के विमान के इंजन में खराबी, रनवे से बाहर निकला

By विनीत कुमार | Updated: March 6, 2022 14:09 IST

कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर कोस्ट गार्ड का एक विमान लैंंडिंग के बाद रनवे पर फिसल गया और उससे बाहर आ गया। इस हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है।

Open in App

कानपुर: कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया है। दरअसल, चेन्नई से कानपुर पहुंचा तट रक्षक का डोर्नियर विमान लैंडिंग के बाद हादसे का शिकार हो गया। विमान की लैंडिंग के समय उसके इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से विमान लैंडिंग के बाद भी नहीं रूका और रनवे से बाहर चला गया। काफी देर तक रनवे पर चलने के बाद विमान एक ढांचे से टकरा गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पूरे हादसे का वीडियो भी सामने आया है।

इस बीच एयरपोर्ट के अधिकारियों के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार विमान के बाएं इंजन ने लैंडिंग के ठीक बाद काम करना बंद कर दिया था। इसलिए जैसे ही पायलटों ने विमान को उतारा, वह दाईं ओर चला गया और टकरा गया। हादसे के बाद विमान को भी बड़ा नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि हादसा मंगलवार को हुआ, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

टॅग्स :कानपुरविमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं