लाइव न्यूज़ :

कांकेरः मोबाइल गिरने के कारण लाखों लीटर पानी बहाया, खाद्य निरीक्षक विश्वास, जल संसाधन विभाग के एसडीओ धीवर और सब इंजीनियर ध्रुव के खिलाफ मामला दर्ज, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2023 15:07 IST

राजेश विश्वास ने 25 मई को अपने मोबाइल फोन को निकाले जाने से पहले चार दिनों तक कथित रूप से 41 लाख लीटर पानी को जलाशय के बाहरी हिस्से से निकाला था।

Open in App
ठळक मुद्देकांकेर जिले की कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने इस संबंध में रिपोर्ट मांगी।अधिकारी को निलंबित कर दिया गया।दस दिनों के भीतर विभाग को 53,092 रुपये का जुर्माना भरने को कहा गया है।

कांकेरःछत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बांध के बाहरी हिस्से में मोबाइल गिरने के कारण लाखों लीटर पानी बहाने के मामले में पुलिस ने खाद्य विभाग के निरीक्षक और जल संसाधन विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी।

कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के नायब तहसीलदार (राजस्व अधिकारी) की शिकायत के आधार पर पखांजूर पुलिस थाने में खाद्य निरीक्षक राजेश विश्वास, जल संसाधन विभाग के एसडीओ रामलाल धीवर और विभाग के सब इंजीनियर छोटेलाल ध्रुव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि विश्वास ने कथित तौर पर बांध के बाहरी हिस्से में जमा पानी को बाहर निकाल कर बर्बाद कर दिया। वहीं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने विश्वास की मदद की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों अधिकारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 430, 34 के तहत ममला दर्ज किया गया है।

इस मामले में पखांजूर में तैनात विश्वास और धीवर को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। प्राथमिकी के अनुसार नायब तहसीलदार ने अपनी शिकायत में कहा है कि विश्वास (33) अपने दोस्तों के साथ 21 मई को खैरकट्टा गांव के परालकोट जलाशय में घूमने गया था। इस दौरान उसका मोबाइल पानी में गिर गया।

विश्वास ने कथित तौर पर अपना मोबाइल फोन निकालने के लिए चार दिनों तक हजारों लीटर पानी निकाल दिया। पानी का उपयोग गर्मी में पशु-पक्षी तथा मानव जीवन के उपयोग के लिए किया जाता है। इसमें कहा गया है कि धीवर और ध्रुव ने पानी बर्बाद करने में विश्वास का सहयोग किया, जिससे कृषि और अन्य गतिविधियों के लिए एकत्र किये गये पानी की बर्बादी हुई।

अधिकारियों ने बताया था कि विश्वास ने 25 मई को अपने मोबाइल फोन को निकाले जाने से पहले चार दिनों तक कथित रूप से 41 लाख लीटर पानी को जलाशय के बाहरी हिस्से से निकाला था। अगले दिन मामला सामने आने के बाद कांकेर जिले की कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने इस संबंध में रिपोर्ट मांगी, जिसके बाद अधिकारी को निलंबित कर दिया गया।

कलेक्टर ने कथित तौर पर पानी निकालने की मौखिक अनुमति देने पर एसडीओ धीवर को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। एसडीओ धीवर को बुधवार को निलंबित कर दिया गया। विश्वास को बिना अनुमति लिए पानी निकालने पर दस दिनों के भीतर विभाग को 53,092 रुपये का जुर्माना भरने को कहा गया है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़Policeभूपेश बघेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील