लाइव न्यूज़ :

गिरिराज सिंह से बुरी तरह हारने के बाद कन्हैया कुमार का ट्वीट, 'चुनाव हारे हैं, जंग नहीं, हारे हैं, झुके नहीं'

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 24, 2019 22:27 IST

गिरिराज सिंह ने बेगूसराय लोकसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाकपा उम्मीदवार कन्हैया कुमार को चार लाख से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2014 में बेगूसराय सीट पर दूसरे नंबर पर रहे राजद नेता और महागठबंधन उम्मीदवार तनवीर हसन को महज 1.97 लाख वोट मिलेबेगूसराय में 20,408 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने बेगूसराय लोकसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाकपा उम्मीदवार कन्हैया कुमार को चार लाख से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया है। हार के बाद कन्हैया कुमार ने आज (24 मई) को एक ट्वीट किया है। जिसमें कन्हैया कुमार ने लिखा है, 'चुनाव हारे हैं, जंग नहीं, हारे हैं, झुके नहीं'। कन्हैया कुमार ने ये ट्वीट 24 मई की रात 9 बजकर 17 मिनट पर किया। 

 

कन्हैया कुमार ने ट्वीट में लिखा है, ''चुनाव हारे हैं, जंग नहींहारे हैं, झुके नहींज़िंदगी के लिएसबकी ख़ुशी के लिएचलेंगे-गिरेंगे, फिर उठेंगे लड़ेंगे, जीतेंगे।''

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में नवादा सीट से जीत दर्ज करने वाले गिरिराज को इस बार भाजपा ने बेगूसराय से अपना उम्मीदवार बनाया था। शुरू में वह बेगूसराय से चुनाव लड़ने को लेकर अनिच्छुक थे। गिरिराज को बेगूसराय में डाले गए कुल 12.17 लाख वोटों में से 6.88 लाख वोट मिले हैं। 

जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष पद पर रहने के दौरान राजद्रोह के एक मुकदमे में गिरफ्तार किए जाने से पहली बार चर्चा में आए कन्हैया को 2.68 लाख वोट मिले। साल 2014 में बेगूसराय सीट पर दूसरे नंबर पर रहे राजद नेता और महागठबंधन उम्मीदवार तनवीर हसन को महज 1.97 लाख वोट मिले और वह तीसरे पायदान पर रहे। बेगूसराय में 20,408 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। 

टॅग्स :कन्हैया कुमारबेगूसरायगिरिराज सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराहुल गांधी को खुद ही नहीं पता किस दुनिया में रहते हैं?, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा-कोई मनोवैज्ञानिक ही पता लगाएगा?

भारतनीतीश कुमार की सहमति और मर्जी से ही तय होगा मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया दावा

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतपाकिस्तान की भाषा बोल रहा ठाकरे परिवार?, नगर निगम चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा-अस्तित्व धीरे-धीरे खत्म, केवल घर में शेर?

भारतRK चौधरी जाकर अपना धर्म बदल लें, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील