लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस में शामिल होने से पहले कन्हैया कुमार, जिग्नेश मेवानी राहुल गांधी के साथ भगत सिंह को पहनाएँगे माला, आज शाम साढ़े चार बजे होगा कार्यक्रम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2021 15:04 IST

कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी आज कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। आज शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती है।

Open in App
ठळक मुद्देभगत सिंह जयंती के अवसर पर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं कन्हैया और जिग्नेश मेवानी।कन्हैया सहित राहुल गांधी और जिग्नेश मेवानी पहले शहीद भगत सिंह पार्क में जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे, फिर जाएंगे पार्टी मुख्यालय।कन्हैया कुमार ने साल 2019 में लड़ा था लोकसभा चुनाव, गिरिराज सिंह से मिली थी हार।

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) नेता कन्हैया कुमार और गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी मंगलवार को भगत सिंह जयंती के अवसर पर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। 

सूत्रों के अनुसार कन्हैया और जिग्नेश दोनों राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होंगे। मिली जानकारी के अनुसार कन्हैया सहित राहुल गांधी और जिग्नेश मेवानी पहले शहीद भगत सिंह पार्क में जाकर उन्हें उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद सभी कांग्रेस मुख्यालय जाएंगे जहां दोनों पार्टी में शामिल होंगे।

कन्हैया के कांग्रेस में शामिल की खबरों के बीच मंगलवार सुबह कांग्रेस पार्टी के कार्यालय के बाहर भी नजारा बदला हुआ था। कन्हैया के कई पोस्टर चस्पा किए गए हैं। 

हालाँकि कन्हैया के कांग्रेस में शामिल होने पर कुछ कांग्रेसी नाराज भी हैं। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कम्युनिस्टों के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर ट्विटर पर तंज किया है। माना जा रहा है कि उनका निशाना कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी पर ही है।

सीपीआई के छात्र संगठन एआईएसएफ से जुड़े रहे कन्हैया कुमार पहली बार 2016 में तब चर्चा में आये जब जेएनयू के अन्दर कुछ लोग कथित तौर राष्ट्रविरोधी नारेबाजी कर रहे थे। 

उस मामले में कन्हैया कुमार, उमल खालिद एवं शहला राशिद जैसे कई जेएनयू छात्र नेताओं पर मामला दर्ज किया गया था। जेएनयू के ये सभी छात्र नेता जमानत मिलने तक काफी समय तक जेल में भी रहे।

कन्हैया कुमार ने साल 2019 का लोकसभा चुनाव बिहार के बेगुसराय सीट से सीपीआई के टिकट पर लड़ा था। कन्हैया को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गिरिराज सिंह ने चार लाख से ज्यादा वोटों के अन्तर से हराया था।

अनुसूचित जाति से आने वाले जिग्नेश मेवानी का जन्म 11 दिसम्बर 1980 को गुजरात के अहमदाबादमें हुआ था। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने गुजरात के वडगाम सीट से जीत हासिल की थी। मेवानी पेशे से वकील और पत्रकार रहे हैं।

कन्हैया कुमार का जन्म जनवरी 1987 में बिहार के बेगुसराय में हुआ था। कन्हैया ने पटना के कॉमर्स कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की है। नालन्दा मुक्त विश्वविद्यालय  से परास्नातक करने के बाद उन्होंने जेएनयू में पीएचडी में प्रवेश लिया। 

सितम्बर, 2015 में कन्हैया कुमार जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष चुने गये। फरवरी, 2016 में दिल्ली पुलिस ने कई अन्य छात्रों समेत उन्हें राजद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया था। दो मार्च 2016 को कन्हैया को जेल से जमानत मिल गयी थी।

टॅग्स :कन्हैया कुमारकांग्रेसजिग्नेश मेवानीराहुल गांधीभगत सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप