लाइव न्यूज़ :

कन्हैया कुमार ने दिया पप्पू यादव को समर्थन, तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा- उनको तो संन्यास ले लेना चाहिए

By एस पी सिन्हा | Updated: March 28, 2019 05:40 IST

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पप्पू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि पप्पू यादव को तो संन्यास ले लेना चाहिए, क्योंकि पप्पू यादव ने खुद कहा था कि अगर दोनों भाई चुनाव हार जाएंगे तो हम राजनीति से संन्यास ले लेंगे तो कायदे से तो उन्हें अब अपना वादा पूरा करना चाहिए.

Open in App

बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही सरगर्मी के बीच बेगूसराय लोकसभा सीट से भाकपा के उम्मीदवार कन्हैया कुमार मधेपुरा सांसद पप्पू यादव के समर्थन में खड़े हो गए हैं. कन्हैया ने जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय संरक्षक और सांसद पप्पू यादव को समर्थन देने का एलान कर दिया है. कन्हैया ने एक सभा को संबोधित करते हुए मधेपुरा में पप्पू यादव के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हमारी लडाई महागठबंधन के खिलाफ नहीं है. 

वहीं, पप्पू यादव ने कहा कि हमारी लडाई देश में नफरत फैलानेवाली ताकतों के खिलाफ है. इसके लिए देश भर में जनता ने गठबंधन बनाया है. मोहब्बत का गठबंधन बनाया गया है. जबकि कन्हैया ने कहा कि हम मधेपुरा की जनता से भी अपील करते हैं कि वे अपना आशीर्वाद पप्पू यादव को दें. 

उन्होंने यह भी कहा कि जन अधिकार पार्टी (लो) के सभी लोगों ने जिस तरह से हमारा समर्थन किया है, उससे नफरत के खिलाफ लड़ाई और मजबूत हुई है. बता दें कि महागठबंधन से बाहर निकलने के बाद भाकपा ने कन्हैया कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है. 

इससे पहले पप्पू यादव ने भी कन्हैया कुमार की तारीफ करते हुए कहा था कि संघर्ष करनेवाले युवाओं से कुछ लोग डरते हैं. यही वजह है कि कन्हैया कुमार से ऐसे लोग डरे हुए हैं. उल्लेखनीय है कि महागठबंधन से बाहर निकलने के बाद भाकपा ने कन्हैया कुमार को बेगूसराय से उम्मीदवार बनाया है. 

वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पप्पू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि पप्पू यादव को तो संन्यास ले लेना चाहिए, क्योंकि पप्पू यादव ने खुद कहा था कि अगर दोनों भाई चुनाव हार जाएंगे तो हम राजनीति से संन्यास ले लेंगे तो कायदे से तो उन्हें अब अपना वादा पूरा करना चाहिए.

टॅग्स :लोकसभा चुनावकन्हैया कुमारपप्पू यादवतेजस्वी यादवआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब