लाइव न्यूज़ :

कांगड़ा : 90 फीसदी लोगों को कोविड की पहली खुराक लगी

By भाषा | Updated: August 18, 2021 18:44 IST

Open in App

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में लगभग 90 प्रतिशत लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उपायुक्त निपुण जिंदल ने कहा, ‘‘अब तक जिले में 10,83,285 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है, जबकि 3,42,590 लोगों को दोनों खुराक दी गई हैं।’’उन्होंने कहा कि अगले चार दिनों में हमारा प्रयास है कि जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र का एक भी पात्र व्यक्ति न छूटे। जिंदल ने कहा, ‘‘जिले में लगभग 90 प्रतिशत लोगों को एक खुराक दी गई है।’’ उन्होंने एक भी खुराक नहीं लेने वाले लोगों से शनिवार तक नजदीकी केंद्र पर जाकर टीकाकरण् कराने का आग्रह किया । उन्होंने कहा कि अगस्त में जिले में अब तक कोविड के 686 सकारात्मक मामले सामने आए हैं और इसमें से 448 लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ था, 141 लोगों को पहली खुराक मिली थी और 97 लोगों को दोनों खुराक मिली थी। जिंदल ने कहा कि बिना स्लॉट बुकिंग के भी लोगों के ग्राम स्तर पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। जिंदल ने कहा, ‘‘सरकार और प्रशासन कोविड से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठा रहे हैं और इसमें आम जनता के सहयोग की अत्यधिक आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए