लाइव न्यूज़ :

कमलेश तिवारी हत्याकांडः गुजरात ATS को मिली बड़ी कामयाबी, दोनों मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 23, 2019 09:17 IST

हिंदू समाज पार्टी के प्रमुख तिवारी (45) की 18 अक्टूबर को लखनऊ के नाका हिंडोला में उनके घर में हत्या कर दी गयी थी। वह पहले हिंदू महासभा से जुड़े थे। 

Open in App
ठळक मुद्देहिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी के हत्याकांड के दो आरोपियों को मंगलवार (22 अक्टूबर) को आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, एटीएस ने दोनों आरोपियों अशफाक और मोइनुद्दीन पठान को गुजरात से गिफ्तार किया है। 

हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी के हत्याकांड के दो आरोपियों को मंगलवार (22 अक्टूबर) को आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, एटीएस ने दोनों आरोपियों अशफाक और मोइनुद्दीन पठान को गुजरात से गिफ्तार किया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, गुजरात एटीएस के डीआईजी हिमांशु शुक्ला ने बताया है कि दो वांछित आरोपी अशफाक और मोइनुद्दीन पठान को गुजरात-राजस्थान सीमा के नजदीक शामलाजी से गिरफ्तार किया गया है। गुजरात एटीएस को जानकारी थी कि वे प्रदेश में प्रवेश करने जा रहे हैं, उसी आधार पर हमने अपनी टीम को सीमा पर स्थानांतरित किया और उन्हें पकड़ लिया। इससे पहले कमलेश तिवारी की पिछले सप्ताह लखनऊ में हत्या के सिलसिले में नागपुर से 29 साल के एक व्यापारी को गिरफ्तार किया गया था। वह इस मामले में पकड़े गये दूसरे लोगों से लगातार संपर्क में था। पुलिस को यह भी शक है कि सैयद आसिम अली ने इस अपराध में बड़ी भूमिका निभाई है जिसे महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने नागपुर के मोमिनपुरा इलाके से पकड़ा था। 

हिंदू समाज पार्टी के प्रमुख तिवारी (45) की 18 अक्टूबर को लखनऊ के नाका हिंडोला में उनके घर में हत्या कर दी गयी थी। वह पहले हिंदू महासभा से जुड़े थे। 

महाराष्ट्र एटीएस के पुलिस उपाधीक्षक विक्रम देशमाने ने कहा था कि अली से पूछताछ में पता चला है कि उसने तिवारी की हत्या में बहुत अहम भूमिका निभाई। उसके मोबाइल फोन कॉल रिकार्ड और अन्य जांच में पता चला है कि वह अन्य आरोपियों से संपर्क में था। 

अली के अलावा पांच अन्य लोगों को हत्या के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है जिनमें तीन गुजरात से हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोमवार को दो और संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए 2.5 लाख- 2.5 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी। 

टॅग्स :कमलेश तिवारीहत्याकांडमर्डर मिस्ट्रीउत्तर प्रदेशगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं