लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ के बेटे ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा से ज्यादा भीड़ मेरी रैली में, भाजपा ने वीडियो ट्वीट कर राहुल गांधी पर किया कटाक्ष

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 20, 2022 13:09 IST

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्विटर पर कमलनाथ के बेटे की रैली का वीडियो साझा करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ ने कहा कि उनकी रैली में भारत जोड़ो यात्रा की तुलना में अधिक भीड़ थी।उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो ये बयान देते हुए नजर आ रहे हैं।यही नहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने भी नकुल नाथ की इस वीडियो को साझा किया है।

भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ ने कहा कि उनकी रैली में भारत जोड़ो यात्रा की तुलना में अधिक भीड़ थी। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो ये बयान देते हुए नजर आ रहे हैं। यही नहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने भी नकुल नाथ की इस वीडियो को साझा किया है। 

वीडियो में नकुल नाथ को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि उनकी रैली में जनता की उपस्थिति राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से अधिक थी। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य नकुल ने परासिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ये बयान दिया। कांग्रेस सांसद ने हाल ही में मध्य प्रदेश के बरकुही से परासिया तक 7 किलोमीटर लंबा मार्च निकाला था। 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे नकुल नाथ के भाषण का वीडियो ट्विटर पर साझा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गांधी पर कटाक्ष किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से ज्यादा भीड़ मेरी उपयात्रा में थी: नकुल नाथ। जब कांग्रेस के नेता उन्हें नेता नहीं मानते तो अन्य सहयोगी और भारत उन्हें कैसे गंभीरता से लेंगे?"

टॅग्स :Kamal Nathराहुल गांधीभारत जोड़ो यात्राBharat Jodo Yatra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर