लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ बोले- "सड़क छाप गुंडों की भाषा बोल रहे है सीएम शिवराज चौहान", पूर्व CM को अपशब्द कहने पर कांग्रेस ने राज्य में किया प्रदर्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2023 09:39 IST

मामले में बोलते हुए पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट भी किया है और कहा है कि ‘‘पूरी दुनिया देख रही है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कैसी हरकतें कर रहे हैं? उनके भीतर की सारी सभ्यता, मर्यादा और संस्कार समाप्त हो चुके हैं। वह सड़क छाप गुंडों की भाषा बोल रहे हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देकमलनाथ के लिए ‘‘आपत्तिजनक’’ शब्द कहने को लेकर काफी विवाद हुआ है। ऐसे में कांग्रेस ने इसके खिलाफ विरोध में प्रदर्शन कर सीएम चौहान की इस्तीफे की मांग की है। इस पर पूर्व सीएम ने कहा है कि "सड़क छाप गुंडों की भाषा बोल रहे है सीएम शिवराज चौहान"

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को कथित रूप से अपशब्द कहे जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राज्यभर में प्रदर्शन किए और चौहान को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग की है। 

विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

कांग्रेस की प्रदेश इकाई द्वारा यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार, चौहान द्वारा कमलनाथ को अपशब्द कहे जाने के विरोध में भोपाल एवं छिंदवाड़ा सहित प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौहान का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया और उन्हें मुख्यमंत्री के पद से हटाने की मांग की। 

सड़क छाप गुंडों की भाषा बोल रहे है सीएम- कमलनाथ

इसमें कहा गया है कि कमलनाथ के प्रति अपशब्दों का उपयोग कर संवैधानिक पद पर बैठे चौहान ने अपनी कुंठित मानसिकता का परिचय दिया है।

इसी बीच, कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘शिवराज, कुछ दिन पहले आप मेरा अंत करना चाहते थे और आज आपने मुझे पागल कहा है। पूरी दुनिया देख रही है कि मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री कैसी हरकतें कर रहा है? उसके भीतर की सारी सभ्यता, मर्यादा और संस्कार समाप्त हो चुके हैं। वह सड़क छाप गुंडों की भाषा बोल रहे हैं।’’ 

सीएम शिवराज चौहान ने क्या कहा था

बता दें कि इससे पहले सीएम शिवराज चौहान ने कहा था कि "मुझे तो आश्चर्य होता है कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता, पूर्व मुख्यमंत्री जब 2018 में मुख्यमंत्री नहीं थे, तो चुनाव के पहले से कह रहे थे। जोर-जोर से कह रहे थे कि मुसलमानों के पोलिंग बूथ पर 90% वोट क्यों नहीं डलते, वोट डलवाओ नहीं तो नुकसान हो जाएगा। उस समय का वीडियो दुनिया ने देखा है कि वो केवल वोटबैंक मानकर के काम करते हैं। क्या वोट के लिए लोगों को भड़काया जाएगा, धर्मों में और जातियों में?" 

सिंह ने आगे कहा था कि "अभी परसों की घटना है कमलनाथ रोजा इफ्तार के समय फिर कह रहे हैं इस साल दंगे भड़क रहे हैं प्रदेश में... अरे कहां मध्यप्रदेश में दंगे भड़क रहे हैं? कहां मध्यप्रदेश में अशांति है? लेकिन वोटों की भूख में आप इतने पागल हो गए हैं कि आप मध्यप्रदेश को अशांति और वैमनस्य की खाई में झोंकना चाहते हैं?  क्या आप मन ही मन कामना करते हैं कि दंगे भड़क जाएं?" 

टॅग्स :कमलनाथMadhya Pradeshशिवराज सिंह चौहानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां