लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ के मंत्री ने ज्योतिरादित्य को दी सलाह- सड़क पर मत उतरो महाराज, वित्तीय हालत देख उठाएं कदम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 15, 2020 05:03 IST

सिंधिया के बयान के बाद राज्य के सहकारिता मंत्री डा. गोविंद सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सिंधिया प्रदेश के बड़े नेता है, उन्हें सड़क पर उतरने की जरूरत नहीं है. पार्टी में बैठकर मुख्यमंत्री कमलनाथ से चर्चा करके अपने प्रदेश की वित्तीय हालत देखते हुए कदम उठाएं.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी दिखाई देती नजर आने लगी है. लंबे समय से नाराज चल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के अतिथि शिक्षकों के समर्थन में सड़कों पर उतरने के बयान को लेकर सियासत गरमा गई है. सिंधिया का बयान आने पर मुख्यमंत्री कमलनाथ मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्री डा. गोविंद सिंह ने सिंधिया को सलाह दी है कि वे सड़क पर न उतरें, मुख्यमंत्री से चर्चा कर प्रदेश के वित्तीय हालत देखते हुए कदम उठाएं.

मध्य प्रदेशकांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी दिखाई देती नजर आने लगी है. लंबे समय से नाराज चल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के अतिथि शिक्षकों के समर्थन में सड़कों पर उतरने के बयान को लेकर सियासत गरमा गई है. सिंधिया का बयान आने पर मुख्यमंत्री कमलनाथ मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्री डा. गोविंद सिंह ने सिंधिया को सलाह दी है कि वे सड़क पर न उतरें, मुख्यमंत्री से चर्चा कर प्रदेश के वित्तीय हालत देखते हुए कदम उठाएं.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीते दिनों टीकमगढ़ में अतिथि शिक्षकों को लेकर दिए बयान के बाद सियासत गरमा गई है. कांग्रेस नेताओं में फिर चिंता दिखाई देने लगी है.

सिंधिया के बयान के बाद राज्य के सहकारिता मंत्री डा. गोविंद सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सिंधिया प्रदेश के बड़े नेता है, उन्हें सड़क पर उतरने की जरूरत नहीं है. पार्टी में बैठकर मुख्यमंत्री कमलनाथ से चर्चा करके अपने प्रदेश की वित्तीय हालत देखते हुए कदम उठाएं.

डा. सिंह ने कहा कि अतिथि शिक्षक कोई नियमित कर्मचारी के लिए नहीं रखे गए थे, वे अस्थायी रखे गए थे. नियमित जब होंगे, तब नियमों का पालन करेंगे. डा. सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार को लेकर कहा कि हार पार्टी के संगठन की कमजोरी है. यह स्थिति अच्छी नहीं है. वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली में बैठने के बजाय गांव में उतरना चाहिए. उन्होंने कहा कि वरिष्ठों को अब अपनी मानसिका भी बदलनी होगी.

वहीं सिंधिया के बयान को प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा ने सही ठहराया है. उन्होंने कहा कि जनता के बीच हमने विश्वास पाया और जनता को जो वचन दिया उन वचनों को पूरा करेंगे. केंद्रीय नेतृत्व ने वचन पत्र को मॉनिटर करने के लिए कमेटी बनाई है. वह कमेटी देखेगी कि वचन पत्र शत-प्रतिशत लागू हो जाता है.

क्या कहा था ज्योतिरादित्य सिंधिया ने

राज्य के टीकमगढ़ प्रवास के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अतिथि शिक्षकों से कहा था कि आपकी मांग मैंने चुनाव के पहले भी सुनी थी. मैंने आपकी आवाज उठाई थी और यह विश्वास मैं आपको दिलाना चाहता हूं कि आपकी मांग जो हमारी सरकार के घोषणापत्र में अंकित है वो घोषणापत्र हमारे लिए हमारा ग्रंथ है.

उन्होंने अतिथि शिक्षकों को सब्र रखने की सलाह देते हुए कहा कि अगर उस घोषणापत्र का एक-एक अंग पूरा न हुआ तो अपने को सड़क पर अकेले मत समझना. आपके साथ सड़क पर ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उतरेगा. सरकार अभी बनी है, एक वर्ष हुआ है. थोड़ा सब्र हमारे शिक्षकों को रखना होगा. बारी हमारी आएगी, यह विश्वास, मैं आपको दिलाता हूं और अगर बारी न आए तो चिंता मत करो आपकी ढाल भी मैं बनूंगा और आपकी तलवार भी मैं बनूंगा.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियाकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील