लाइव न्यूज़ :

बीजेपी का आरोप, लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही है मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 28, 2019 06:07 IST

मध्य प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम चुनौती के रूप में हर काम को लेते हुए आगे बढ़े, पार्टी के कार्यक्रमों को बूथ तक सफल क्रियान्वित करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं. 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कमलनाथ सरकार को जनविरोधी, किसान विरोधी सरकार बताते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही है.जनता के हितों को खत्म करने की कोशिश की जा रही है. किसानों के दुख दर्द को सुना नहीं जा रहा है. 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कमलनाथ सरकार को जनविरोधी, किसान विरोधी सरकार बताते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही है. जनता के हितों को खत्म करने की कोशिश की जा रही है. किसानों के दुख दर्द को सुना नहीं जा रहा है. 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही बदले की भावना से काम कर रही है. भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सरकार की इस कार्यवाही से विचलित होने वाले नहीं है. 

 यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने मंगलवार को पन्ना में नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालय का उदघाटन करते हुए कही.  उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को डरने और पीछे हटने की जरूरत नहीं है. हम डरने वाले नहीं देश, समाज के लिए संघर्ष कर आगे बढ़ने वाले लोग है. 

उन्होंने कहा कि आने वाला कल हमारा है. हम लक्ष्य तक पहुंचने के लिए काम करें. सिंह ने कहा कि 15 वर्ष पहले जो बदहाल मध्यप्रदेश था वह मध्यप्रदेश अब फिर से अंधकारमय, खराब सड़को, बिगड़ी कानून व्यवस्था, अनियंत्रित नेतृत्व के लिए जाना जा रहा है. कठोर परिश्रम से पिछले 15 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश को विकसित बनाया था. लेकिन कांग्रेस ने इसे फिर से बदलाव मध्यप्रदेश बना दिया है. 

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम चुनौती के रूप में हर काम को लेते हुए आगे बढ़े, पार्टी के कार्यक्रमों को बूथ तक सफल क्रियान्वित करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं. 

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम में पन्ना जिले के पार्टी के पूर्व कार्यकर्ताओं का स्मरण करते हुए कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा की वैचारिक यात्रा और कार्यकर्ताओं के निर्माण की प्रक्रिया में हमारी कई पीढ़ियां खपी है. उनके योगदान को हम भूला नहीं सकते. पं. दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम व्यक्ति के उदय करने के लिए अंत्योदय का मंत्र हमें दिया था, उसे हम अपनी सरकारों के माध्यम से साकार करने में जुटे हुए है. 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेशकमलनाथकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम