लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन पर कमल हासन करेंगे निर्णय

By भाषा | Updated: December 22, 2018 19:34 IST

एमएनएम के साथ चुनावी गठबंधन करने वाली पार्टियों के बारे पूछे जाने पर अभिनेता से राजनेता बने हासन ने कहा कि अभी इस बारे में विस्तार से कुछ बताने की जरूरत नहीं है। 

Open in App

मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के प्रमुख कमल हासन ने शनिवार को कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए समान विचारों वाले दलों के साथ गठबंधन पर निर्णय लेने के लिए उनकी पार्टी ने उन्हें अधिकृत किया है। 

हासन ने यहां सवाददाताओं से कहा कि पार्टी के कार्यकारी और प्रशासनिक लोगों से चर्चा के बाद ‘समान विचारों वाली पार्टियों से गठबंधन पर निर्णय लेने के लिए मुझे अधिकृत किया गया है।’ इस कदम को इस साल फरवरी में गठित हासन की पार्टी के अकेले चुनाव मैदान में जाने के बजाय स्थापित पाटियों के साथ संयुक्त रूप से उतरने की इच्छा के तौर पर देखा जा रहा है। 

एमएनएम के साथ चुनावी गठबंधन करने वाली पार्टियों के बारे पूछे जाने पर अभिनेता से राजनेता बने हासन ने कहा कि अभी इस बारे में विस्तार से कुछ बताने की जरूरत नहीं है। 

उन्होंने कहा, ‘‘इस संबंध में निर्णय लेने के बाद हम आप सभी लोगों को बतायेंगे। अभी इस बारे में खुलासा करने की जल्दबाजी नहीं है।’’

टॅग्स :कमल हासनतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर