लाइव न्यूज़ :

एक्टर से नेता बने कमल हासन ने रजनीकांत से 40 साल की दोस्ती का किया जिक्र, कहा- जरूरत पड़ने पर हो सकते हैं एकजुट  

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 19, 2019 19:44 IST

फिल्म जगत में अपने समकालीन कमल हासन के सिनेमा उद्योग में 60 साल पूरा होने के अवसर पर रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में रजनीकांत ने यह भी कहा था कि पलानीस्वामी ने अपनी सरकार के कम समय तक चलने के सभी दावों को झूठा साबित कर दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और राजनीतिक पार्टियां अपना चुनावी रणनीति का प्लेटफॉर्म बनाने में जुटी गई हैं। अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने मंगलवार (19 नवंबर) को अभिनेता रजनीकांत से अपनी दोस्ती के बारे में बताया है।

तमिलनाडु में 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और राजनीतिक पार्टियां अपना चुनावी रणनीति का प्लेटफॉर्म बनाने में जुटी गई हैं। इस बीच अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने मंगलवार (19 नवंबर) को अभिनेता रजनीकांत से अपनी दोस्ती के बारे में बताया है। साथ ही साथ कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो दोनों एकसाथ भी आ सकते हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) पार्टी के संस्थापक कमल हासन ने रजनीकांत को लेकर कहा कि उनकी दोस्ती पिछले 44 वर्षों से चली आ रही है। अगर जरूरत पड़ी तो हम तमिलनाडु के विकास के लिए एकजुट हो सकते हैं। इससे पहले कमल हासन ने सोमवार को बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद हासन ने बताया था कि उन्होंने ओडिशा के पांच बार के मुख्यमंत्री से राजनीतिक सलाह ली। पटनायक और हासन ने मुख्यमंत्री के आवास नवीन निवास पर करीब 30 मिनट तक बातचीत की थी।

फिल्म जगत में अपने समकालीन कमल हासन के सिनेमा उद्योग में 60 साल पूरा होने के अवसर पर रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में रजनीकांत ने यह भी कहा था कि पलानीस्वामी ने अपनी सरकार के कम समय तक चलने के सभी दावों को झूठा साबित कर दिया। 

उन्होंने कहा था कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने इस पद पर पहुंचने के बारे में “सपने में भी नहीं सोचा होगा” और उन्होंने इस पद पर अन्नाद्रमुक नेता की पदोन्नति को “चौंकाने वाला” करार दिया।

राजनीति में आने का ऐलान कर चुके अभिनेता के सामने 2021 में होने वाले अगले विधानसभा चुनावों की चुनौती है। पलानीस्वामी के नेतृत्व वाली सरकार के शुरुआती दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा था कि हर किसी ने ये पूर्वानुमान व्यक्त किया था कि सरकार ज्यादा वक्त तक नहीं चलेगी।

टॅग्स :कमल हासनरजनीकांततमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर