लाइव न्यूज़ :

कैलाश मानसरोवर: नेपाल में फंसे तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर किया जारी

By स्वाति सिंह | Updated: July 3, 2018 21:07 IST

यहां स्थित भारतीय दूतावास ने एक बयान में बताया कि करीब 525 भारतीय श्रद्धालु हुमला जिले के सिमिकोट में , 550 हिलसा में और अन्य तिब्बत की तरफ ही फंसे हुए हैं। फंसे हुए लोगों दो भारतीय श्रद्धालुओं के मरने की खबर है।

Open in App

काठमांडो, 3 जुलाई: खराब मौसम और भारी बारिश के चलते नेपाल में फंसे कैलाश मानसरोवर की तीर्थ  यात्रियों के लिए प्रशासन ने हेल्प लाइन नंबर जारी किया है।बताया जा रहा है कि यहां लगभग 1,500 भारतीय फंसे थे, जिनमे से अब तक 104 तीर्थयात्रियों को निकाल लिया गया है। उन्हें निकालने के काम में अबतक सात व्यावसायिक उड़ानो का इस्तेमाल किया गया है।' वहीं अन्य भारतीयों को निकालने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: प्रियंका चतुर्वेदी केस में गृह मंत्रालय ने ट्विटर से मांगा ट्वीट करने वाले का ब्योरा, केस दर्ज

यहां स्थित भारतीय दूतावास ने एक बयान में बताया कि करीब 525 भारतीय श्रद्धालु हुमला जिले के सिमिकोट में , 550 हिलसा में और अन्य तिब्बत की तरफ ही फंसे हुए हैं। फंसे हुए लोगों दो भारतीय श्रद्धालुओं के मरने की खबर है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में एक आन्ध्रप्रदेश और दूसरा केरल के निवासी के रूप में पहचन हुई है। भारतीय दूतावास द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि वह कैलाश मानसरोवर यात्रा (नेपाल के जरिए) के नेपालगंज-सिमिकोट-हिलसा मार्ग के पास स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। मौसम खराब होने के चलते निकासी विमानों के परिचालन की संभावना बेहद कम है। 

ये भी पढ़ें: कैलाश मानसरोवर की यात्रा से लौट रहे 1,500 भारतीय श्रद्धालु नेपाल में फंसे, दो की मौत

दूतावास ने बताया कि उसने नेपालगंज और सिमिकोट में अपने प्रतिनिधि तैनात किए हैं जो फंसे हुए प्रत्येक तीर्थयात्री के साथ व्यक्तिगत संपर्क में हैं। वे सुनिश्चित कर रहे हैं कि श्रद्धालुओं को खाने और रुकने की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध हो रही है। उन्हें कहा है कि वह हिलसा में स्थितियों से निपटने को पहली प्राथमिकता दें जिसकी अवसंरचना दूसरे इलाकों के मुकाबले ज्यादा झुकी हुई है। 

साथ ही दूतावास ने सभी यात्रा संचालकों से कहा है कि वह ज्यादा से ज्यादा तीर्थयात्रियों को जहां तक संभव हो तिब्बत की तरफ रोकने का प्रयास करें क्योंकि नेपाल की तरफ चिकित्सीय और नगरीय सुविधाएं कम हैं। भारत ने भी फंसे हुए भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए नेपाल सरकार से सेना की हेलीकॉप्टर सेवाएं देने का आग्रह किया है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :इंडियानेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह