लाइव न्यूज़ :

स्कूलों में बच्चे अब गिल्ली डंडा, कबड्डी और कंचे जैसे खेलों से परिचित होंगे, जानिए क्या है केंद्र की नई योजना

By शिवेंद्र राय | Updated: July 31, 2022 10:58 IST

स्कूलों में छात्र अब गिल्ली डंडा, राजा मंत्री चोर सिपाही, पोशम पा, कबड्डी और कंचे जैसे भारतीय खेलों से परिचित होंगे। केंद्र ने घोषणा की है कि स्कूलों में शिक्षा मंत्रालय की भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) पहल के तहत छात्रों को देश के अलग-अलग हिस्से में खेले जाने वाले पारंपरिक खेलों से परिचित कराया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देस्कूलों में छात्रों को पारंपरिक भारतीय खेलों से परिचित कराया जाएगागिल्ली डंडा, पोशम पा, कबड्डी और कंचे जैसे खेलों की जानकारी दी जाएगीशहरीकरण के कारण लुप्त होते जा रहे खेलों के बारे में जानेंगे छात्र

नई दिल्ली: राजा मंत्री चोर सिपाही, पोशम पा, गिल्ली डंडा, यूबी लक्पी, कबड्डी और कंचे के विभिन्न रूप और ऐसे ही  75 प्रकार के भारतीय खेलों से अब देश भर के स्कूली बच्चों को परिचित कराया जाएगा। केंद्र ने घोषणा की है कि स्कूलों में शिक्षा मंत्रालय की भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) पहल के तहत छात्रों को देश के अलग-अलग हिस्से में खेले जाने वाले पारंपरिक खेलों से परिचित कराया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के कार्यान्वयन की दूसरी वर्षगांठ पर इस पहल की शुरुआत की।

विशेषज्ञों की मदद से संकलित इन भारतीय खेलों की सूची में लंगड़ी (हॉप्सकॉच), भाला फेंक, पतंग उडयन (पतंग उड़ाना), सीता उद्धार (कैदी को छुड़ाने पर आधारित), मर्दानी (मार्शल आर्ट का रूप) और विष अमृत जैसे खेल शामिल हैं। ओडिशा की संताल जनजाति द्वारा खेले जाने वाले गिल्ली डंडा का एक संस्करण संताल कट्टी भी सूची का हिस्सा है। बता दें कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संताल जनजाति से ही आती हैं। 'यूबी लक्पी' मणिपुर में खेला जाने वाला एक खेल है जो नारियल का उपयोग करके खेला जाता है। इसकी समानता रग्बी से की जा सकती है। 

भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस)के राष्ट्रीय समन्वयक गंटी एस मूर्ति ने कहा कि 75 स्वदेशी खेल देश के विभिन्न हिस्सों से हैं। गंटी एस मूर्ति ने कहा कि इस योजना का मूल विचार स्कूलों में केवल भारतीय खेलों को बढ़ावा देने का नहीं है। वास्तविक विचार स्कूल स्तर पर खेलों को अधिक समावेशी बनाना है। इसलिए स्कूलों में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के माध्यम से स्थानीय खेलों को शुरू करने का विचार है।  बता दें कि स्वदेशी ज्ञान से संबंधित अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए साल 2020 में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) में एक नवाचार प्रकोष्ठ के रूप में मंत्रालय द्वारा भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) डिवीजन की स्थापना की गई थी।

भारतीय खेलों पर आईकेएस की विशेषज्ञ संगीता गोस्वामी ने बताया कि इनमें से कई खेलों की जड़ें प्राचीन ग्रंथों में हैं। उदाहरण के लिए 'गिल्ली डंडा' 5,000 साल से अधिक पुराना है। महाभारत के एक श्लोक में भी इसका उल्लेख है जो कहता है कि कृष्ण, अर्जुन और भीम गिल्ली डंडा खेल रहे हैं। संगीता गोस्वामी ने बताया कि कई क्षेत्रीय खेलों में लगभग समान नियम होते हैं लेकिन उनके अलग-अलग नाम होते हैं।  संगीता गोस्वामी ‘द गेम्स इंडिया प्लेज: इंडियन स्पोर्ट्स सिंपलिफाइड’ की लेखिका हैं जिसमें उन देशज और पारंपरिक खेलों का जिक्र है जो शहरीकरण के कारण लुप्त होते जा रहे है। 

टॅग्स :नई शिक्षा नीतिअमित शाहखेलSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टबिहार फर्जी नियुक्तः 2006 से 2015 के बीच दस्तावेजों की जांच, कुल 2953 शिक्षकों को आरोपी बनाया, जा सकते जेल,  वेतन और मानदेय में 1400 करोड़ रुपये खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?