लाइव न्यूज़ :

लक्ष्मीबाई...1857 और धोखा! गद्दार कहे जाने पर भड़के सिंधिया, कांग्रेस से पूछा- मेरे पिता और मुझे पार्टी में क्यों शामिल किया था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2023 09:08 IST

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से पूछा है कि उन्हें और उनके पिता को पार्टी में क्यों शामिल किया गया था। कांग्रेस छोड़ भाजपा में जा चुके सिंधिया की आलोचना करते हुए एक पोस्टर चर्चा में था। जानिए पूरा मामला...

Open in App

ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछले दिनों कांग्रेस द्वारा की गई उनकी आलोचना पर कहा कि ऐसा था तो उनके पिता और उन्हें कांग्रेस में क्यों शामिल किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘ देखो वे अपना काम करेंगे। जिन्होंने इतिहास का एक पन्ना भी नहीं पढ़ा है उन्हें जो बोलना है बोलने दीजिए। मेरे और मेरे परिवार के कर्म, विचार और विचारधारा ग्वालियर, ग्वालियर संभाग, मप्र और राष्ट्र के लिए समर्पित हैं। .. यदि उन्हें इतनी ही चिंता थी तो उन्होंने मेरे पिताजी (माधवराव सिंधिया), और फिर मुझे कांग्रेस में क्यों शामिल किया।’’

प्रियंका की यात्रा के दौरान स्मारक पर पोस्टर लगाए गए थे कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सिंधियाओं ने रानी लक्ष्मीबाई, तथा 1969 और 2020 में कांग्रेस को धोखा दिया। इन पोस्टरों को पुलिस ने हटा दिया।

शुक्रवार को रैली में प्रियंका के बोलने से पहले विपक्ष के नेता गोविंद सिंह ने अपने संबोधन में कहा, "पहले इस परिवार (सिंधिया) ने लक्ष्मीबाई को धोखा दिया और फिर 1967 में कांग्रेस को धोखा दिया (जब ज्योतिरादित्य सिंधिया की दादी ने मप्र में कांग्रेस को गिरा दिया) और अब अपनी संपत्ति बचाने के लिए 2020 में कांग्रेस की सरकार गिराकर विश्वासघात किया।"

उन्होंने आरोप लगाया, “लक्ष्मीबाई ने यहीं अंतिम सांस ली। भिंड की जनता ने उनका समर्थन किया। वह ग्वालियर के महाराज के अनुरोध पर यहां आई थीं। अगर लक्ष्मीबाई को साथ मिलता तो आजादी 100 साल पहले ही आ गई होती। विश्वासघात का इतिहास दोहराया जा रहा है।”

टॅग्स :Jyotiraditya Scindiaप्रियंका गांधीPriyanka Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना