लाइव न्यूज़ :

ज्योतिरादित्य सिंधिया का बीजेपी पर हमला, कहा-गांधी के हत्यारे का नाम तक लेना गलत लेकिन भाजपा ने उसे देशभक्त बताया

By भाषा | Updated: November 30, 2019 18:01 IST

महाराष्ट्र में कांग्रेस द्वारा शिवसेना के साथ नई सरकार बनाने के सवाल पर सिंधिया ने कहा, ‘‘वहां पर तीनों दलों ने मिलकर महाराष्ट्र के विकास और प्रगति के लिए सरकार बनाई है। उन्हें पूरा विश्वास है कि ठाकरे, एनसीपी और कांग्रेस मिलकर महाऱाष्ट्र में एक नया इतिहास रचने का काम करेंगे।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जिस व्यक्ति ने राष्ट्रपिता की हत्या की, उसका तो नाम तक लेना गलत हैसिंधिया दिल्ली से ग्वालियर आए और रेलवे स्टेशन से फूलबाग स्थित गांधी पार्क पहुंचे।

कांग्रेस के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जिस व्यक्ति ने राष्ट्रपिता की हत्या की, उसका तो नाम तक लेना गलत है, लेकिन भाजपा के सांसद उसे देशभक्त बताते हैं। ऐसे कृत्य की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। सिंधिया शनिवार को दिल्ली से ग्वालियर आए और रेलवे स्टेशन से फूलबाग स्थित गांधी पार्क पहुंचे। वहां उन्होंने गांधी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रृद्धासुमन अर्पित किया।

इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘‘गलती एक बार होती है, लेकिन भाजपा के एक सांसद पहले भी राष्ट्रपिता गांधी के हत्यारे के देशभक्त बता चुके हैं। अब दूसरे सांसद ने यह बात कही है।’’

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय 2014 में भी भाजपा के एक सांसद ने गोडसे को देशभक्त कहा था तो उन्होंने संसद में इसका विरोध किया था। उस समय सदन की कार्यवाही स्थगित की गई और फिर सरकार ने उस सांसद से माफी मांगने को कहा था। अब इस बार दूसरे सांसद ने यह बात कही है। यह तो प्रवृत्ति बन गई है। जो पार्टी (भाजपा) अनुशासन की बात करती है, उसके सांसद अपने नेताओं या पार्टी की नहीं सुनते हैं, देश के प्रति अनुशासनहीनता दिखा रहे हैं।

ग्वालियर में गोडसे की पूजा किए जाने के सवाल पर सिंधिया ने कहा, ‘‘जिस व्यक्ति ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की हो, उसका नाम तक लेना उचित नहीं है, इसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है।’’

ट्विटर हैंडल पर परिचय बदलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि टि्वटर हैंडल पर बायोडाटा बदलने से लोग अटकलें लगाकर अफवाहें फैला रहे हैं, जिसको रोकना चाहिए। मैं कांग्रेस का एक कार्यकर्ता और सिपाही हूं और टि्वटर पर जनसेवक लिखा है।

महाराष्ट्र में कांग्रेस द्वारा शिवसेना के साथ नई सरकार बनाने के सवाल पर सिंधिया ने कहा, ‘‘वहां पर तीनों दलों ने मिलकर महाराष्ट्र के विकास और प्रगति के लिए सरकार बनाई है। उन्हें पूरा विश्वास है कि ठाकरे, एनसीपी और कांग्रेस मिलकर महाऱाष्ट्र में एक नया इतिहास रचने का काम करेंगे।’’ 

टॅग्स :ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियाकांग्रेसमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब