सेवानिवृत्त न्यायाधीश पी लक्ष्मण रेड्डी नियुक्त किये गये आंध्र प्रदेश के पहले लोकायुक्त, 5 साल का होगा कार्यकाल

By भाषा | Published: September 16, 2019 06:30 AM2019-09-16T06:30:19+5:302019-09-16T06:30:19+5:30

वाईएसआर कांग्रेस सरकार ने हाल के बजट सत्र में लोकायुक्त अधिनियम में संशोधन किया था और इस भ्रष्टाचार जांच निकाय के गठन का मार्ग प्रशस्त किया था।

Justice P Lakshmana Reddy appointed as first Lokayukta of Andhra Pradesh | सेवानिवृत्त न्यायाधीश पी लक्ष्मण रेड्डी नियुक्त किये गये आंध्र प्रदेश के पहले लोकायुक्त, 5 साल का होगा कार्यकाल

प्रतीकात्मक फोटो

आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी लक्ष्मण रेड्डी को 2014 में हुए विभाजन के बाद रविवार को राज्य के पहले लोकायुक्त के रूप में शपथ दिलायी गयी। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने विजयवाड़ा में एक कार्यक्रम में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रेड्डी को पद की शपथ दिलायी।

मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, सरकार के वरिष्ठ अधिकारी इस मौके पर मौजूद थे। रेड्डी का बतौर लोकायुक्त पांच साल का कार्यकाल होगा। वाईएसआर कांग्रेस सरकार ने हाल के बजट सत्र में लोकायुक्त अधिनियम में संशोधन किया था और इस भ्रष्टाचार जांच निकाय के गठन का मार्ग प्रशस्त किया था। इस संशोधन से सेवानिवृत्त न्यायाधीश को लोकायुक्त के पद पर नियुक्त करने का रास्ता निकला था।

Web Title: Justice P Lakshmana Reddy appointed as first Lokayukta of Andhra Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे