लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: अयोग्य विधायकों से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के जज ने खुद को अलग किया, 23 को अगली सुनवाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2019 11:28 IST

इसी साल जुलाई में कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के 17 विधायकों के इस्तीफे के बाद राज्य की कुमारस्वामी सरकार गिर गई थी। उस समय तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने इन विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक: अयोग्य घोषित विधायकों से जुड़ी याचिका पर 23 सितंबर को अगली सुनवाईजुलाई में कुमारास्वामी सरकार गिरने के प्रकरण के बीच इन विधायकों को अयोग्य घोषित किया गया था

कर्नाटक विधानसभा से अयोग्य घोषित किये 17 विधायकों से जुड़े एक याचिका की सुनवाई कर रही बेंच में शामिल सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस मोहन शांतानागौदार (Justice Mohan Shantanagoudar) ने खुद को इससे अलग कर लिया है। इस मामले की सुनवाई अब अगले हप्ते सोमवार (23 सितंबर) को होगी। इन विधायकों को दल-बदल कानून के तहत अयोग्य घोषित किया गया था। इसके बाद इन सभी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

गौरतलब है कि इसी साल जुलाई में कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के 17 विधायकों के इस्तीफे के बाद राज्य की कुमारस्वामी सरकार गिर गई थी। लंबे चले सियासी ड्रामे के बावजूद कुमारस्वामी विश्वास मत के दौरान बहुमत साबित नहीं कर पाए थे। इसके बाद चलते उन्हें सत्ता से हाथ धोना पड़ा था और बीजेपी की राज्य में वापसी हुई।

इसी सियासी ड्रामे के बीच 17 विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप के बाद अयोग्य घोषित कर दिया गया था। तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार द्वारा अयोग्य ठहराए जाने के फैसले को विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। अयोग्य किए गए 17 विधायकों में से 13 कांग्रेस से, तीन जेडीएस से और एक निर्दलीय था। 

निर्दलीय विधायक कांग्रेस में शामिल हो गया था लेकिन बाद में उसने तत्कालीन कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। जुलाई में दोनों दलों ने इन विधायकों की शिकायत की थी। कांग्रेस और जेडीएस ने आरोप लगाया था कि बीजेपी ने (विधायकों के इस्तीफे के जरिए) सरकार गिराने की योजना बनाई जो उसकी अपनी सरकार बनाने के ‘ऑपरेशन लोटस’ का हिस्सा था।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टकर्नाटककांग्रेसजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी