Jupiter-Saturn Conjunction Google Doodle: आसमान में आज अद्भुत नजारा, बृहस्पति-शनि आएंगे बेहद पास, गूगल ने बनाया खास डूडल

By विनीत कुमार | Published: December 21, 2020 08:03 AM2020-12-21T08:03:39+5:302020-12-21T08:09:58+5:30

Jupiter-Saturn Conjunction: गूगल ने अपने खास डूडल को आज आकाश में होने वाली एक अद्भुत खगोलीय घटना को समर्पित किया है। आज 400 साल में पहली बार बृहस्पति और शनि ग्रह के बीच सबसे कम दूरी होगी। इस घटना को दुनिया भर के लोग देख सकते हैं।

Jupiter Saturn Great Conjunction Google Doodle 21 December know all details in hindi | Jupiter-Saturn Conjunction Google Doodle: आसमान में आज अद्भुत नजारा, बृहस्पति-शनि आएंगे बेहद पास, गूगल ने बनाया खास डूडल

Google Doodle: बृहस्पति और शनि ग्रह आज होंगे सबसे करीब (फोटो- ट्विटर)

Highlightsबृहस्पति और शनि ग्रह के मिलन की अद्भुत खगोलीय घटना पर गूगल ने बनाया खास डूडल400 साल बाद बृहस्पति और शनि ग्रह के बीच आज होगी सबसे कम दूरीएक समय बृहस्पति और शनि ग्रह के बीच की दूसरी केवल 0.1 डिग्री की होगी, भारत में भी दिखेगा नजारा

Google Doodle: आसमान में बृहस्पति और शनि ग्रह के 'मिलन' की अद्भुत खगोलीय घटना को लेकर गूगल ने आज खास डूडल बनाया है। हमारे सौर मंडल के ये दोनों सबसे बड़े ग्रह आज एक-दूसरे के बेहद करीब आ जाएंगे। 

इसे वैज्ञानिक The Great Conjunction का नाम दे रहे हैं। ये ग्रेट इसलिए भी है क्योंकि ये नजारा इतना दुर्लभ है कि किसी भी शख्स के जीवनकाल में एक बार ही देखने को मिलता है।

Google Doodle: दिसंबर की सर्दी और अद्भुत नजारा

21 दिसंबर यानी क्रिसमस से केवल 4 दिन पहले आज दिखने वाले इस नजारे को गूगल ने खास वजह से अपने डूडल के तौर पर चुना है। 21 दिसंबर Winter Solstice का भी दिन है। इसके मायने ये हुए कि उत्तरी गोलार्ध में ये साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात होगी। इसेक बाद इस हिस्से पर सूरज की किरणें पड़ने का समय बढ़ता चला जाएगा।

खास बात ये भी है कि करीब 400 साल बाद बृहस्पति और शनि आज रात इतने करीब होंगे। इससे पहले दोनों के इतने करीब आने की ऐसी खगोलीय घटना 16 जुलाई 1623 को हुई थी। ऐसे में करीब 400 साल बाद दोनों बेहद करीब होंगे।

नासा के अनुसार करीब 800 साल बाद ये पहला मौका होगा जब दोनों ग्रहों के शानदार मिलन को रात में देखा जा सकेगा और लगभग दुनिया के हर हिस्से से लोग इस नजारे का लुत्फ उठा सकेंगे।

Great Conjunction: क्या होता है ये और क्यों खास है ये

अंतरिक्ष वैज्ञानिक किन्ही दो ग्रहों या स्पेस ऑब्जेक्ट्स के इस तरह एक-दूसरे के बेहद करीब आकर गुजरने की खगोलीय घटना को Conjunction कहते हैं।

इस बार जब शनि और बृहस्पति एक दूसरे के करीब होंगे तो इनके बीच की दूसरी केवल 0.1 डिग्री की होगी।

इसका अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि इस दौरान आपके हाथ की लंबाई भर सबसे छोटी ऊंगली से ढके जा सकेंगे। सूरज डूबने के बाद दक्षिणपश्चिमी दिशा में आकाश में आप ये अद्भुत नजारा देख सकेंगे।

भारत की बात करें तो ये नजारा शाम करीब 6.30 से 7.30 के बीच देखा जा सकेगा। सूरज का चक्कर लगाते हुए बृहस्पति जब शनि से आगे निकल जाएगा तो दोनों की स्थिति भी बदल जाएगी।

Web Title: Jupiter Saturn Great Conjunction Google Doodle 21 December know all details in hindi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे