लाइव न्यूज़ :

बाल यौन शोषण कांड में कनिष्ठ अभियंता निलंबित

By भाषा | Updated: November 18, 2020 12:43 IST

Open in App

चित्रकूट (उप्र), 18 नवंबर बाल यौन शोषण कांड में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तार किए गए सिंचाई विभाग के कर्वी के कनिष्ठ अभियंता (जेई) रामभवन सिंह को प्रमुख अभियंता ने निलंबित कर दिया है।

चित्रकूट के जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने सिंचाई परियोजना के प्रमुख अभियंता वीके निरंजन द्वारा जारी निलंबन आदेश की प्रति बुधवार को यहां मीडिया को जारी की है।

निरंजन ने अपने निलंबन आदेश में कहा कि जेई के अनैतिक तथा कदाचार में लिप्त होने पर उसे कर्मचारी आचरण नियमावली प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सिंह पर चित्रकूट, बांदा और हमीरपुर जिलों में 5 से 16 साल की आयु के करीब 50 बच्चों के साथ कुकृत्य करने का आरोप है। उसे बांदा से गिरफ्तार किया गया और जल्द एक सक्षम अदालत में पेश किया जा सकता है।

अधिकारियों के अनुसार सीबीआई को तलाशी के दौरान आठ मोबाइल फोन, करीब आठ लाख रुपये नकदी, सेक्स टॉय, लैपटॉप और बड़ी मात्रा में बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री के अन्य डिजिटल साक्ष्य मिले हैं।

उन्होंने बताया कि आरोप है कि सिंह पिछले 10 साल से इस काम को अंजाम दे रहा था। समझा जाता है कि उसने जांचकर्ताओं को बताया कि वह बच्चों को इस बारे में मुंह बंद रखने के लिए मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण देता था।

उधर, चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित मित्तल ने बुधवार को बताया, "सीबीआई की एक आठ सदस्यीय टीम दो नवंबर से जिले में डेरा डाले थी, लेकिन पुलिस को यह पता नहीं था कि किस मामले की जांच कर रही है। इतना जरूर था कि सीबीआई टीम गिरफ्तार जेई रामभवन व उसके चालक से लगातार पूछताछ कर रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?