लाइव न्यूज़ :

कनिष्ठ अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 12, 2021 19:25 IST

Open in App

जयपुर, 12 फरवरी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर में सार्वजनिक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियन्ता को कथित तौर पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

ब्यूरो महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी कि राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर में सार्वजनिक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियन्ता अजय शर्मा निर्माण कार्यों के बिल पारित करने के बदले में 30 हजार रुपये मांगकर परेशान कर रहे हैं।

टीम ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को आरोपी अजय शर्मा को परिवादी से 20 हजार रुपये बतौर रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, एक अन्य कार्रवाई में शुक्रवार को कोटा में अतिरिक्त प्रखंड शिक्षा अधिकारी विनोद मिश्रा व कार्यालय के कैशियर (लोक जुम्बिश कार्मिक) चन्द्र प्रकाश शर्मा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारत अधिक खबरें

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक