लाइव न्यूज़ :

न्यायाधीश अथवा न्यायपालिका तय नहीं कर सकते कौन सच्चा भारतीय?, उच्चतम न्यायालय पर प्रियंका गांधी ने की टिप्पणी?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2025 18:07 IST

प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि उनके भाई सेना का बहुत सम्मान करते हैं, लेकिन उनकी टिप्पणी को गलत ढंग से उद्धृत किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ की एक अदालत में राहुल के खिलाफ जारी कार्यवाही पर सोमवार को रोक लगा दी। लोकसभा में विपक्ष के नेता से नाखुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह सच्चे भारतीय हैं, तो ऐसी बात नहीं कहेंगे।कौन सच्चा भारतीय है और कौन नहीं यह तय करना न्यायपालिका के दायरे में नहीं आता।

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उच्चतम न्यायालय द्वारा राहुल गांधी के सेना से संबंधित एक बयान को लेकर नाखुशी जताए जाने के एक दिन बाद मंगलवार को कहा कि कोई न्यायाधीश अथवा न्यायपालिका यह तय नहीं कर सकते कि कौन सच्चा भारतीय है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष होने के कारण राहुल गांधी का यह कर्तव्य है कि वह सरकार से सवाल पूछें। प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि उनके भाई सेना का बहुत सम्मान करते हैं, लेकिन उनकी टिप्पणी को गलत ढंग से उद्धृत किया गया।

 

शीर्ष अदालत ने दिसंबर 2022 में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान सेना के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर लखनऊ की एक अदालत में राहुल के खिलाफ जारी कार्यवाही पर सोमवार को रोक लगा दी। हालांकि, न्यायालय ने लोकसभा में विपक्ष के नेता से नाखुशी जाहिर करते हुए कहा कि अगर वह सच्चे भारतीय हैं, तो ऐसी बात नहीं कहेंगे।

प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘कौन सच्चा भारतीय है और कौन नहीं यह तय करना न्यायपालिका के दायरे में नहीं आता। यह कोई न्यायाधीश तय नहीं करेंगे। मैं यह बात न्यायपालिका का पूरा सम्मान करते हुए कह रही हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी ने हमेशा सेना और हमारे जवानों का सम्मान किया है। वह हमेशा सेना के प्रति आदर रखते हैं।

यह उनके भाषणों और टिप्पणियों में स्पष्ट दिखता है।’’ प्रियंका गांधी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के तौर पर सरकार से सवाल पूछना राहुल की जिम्मेदारी है, लेकिन जब सरकार जवाब देना नहीं चाहती, तब वह ऐसे हथकंडे अपनाती है। कांग्रेस महासचिव ने संसद में गतिरोध को लेकर आरोप लगाया कि यह सरकार की कमजोरी है कि वह सदन नहीं चला पा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘क्या सरकार इतनी कमज़ोर है कि संसद भी नहीं चला सकती? आखिर सरकार एसआईआर पर चर्चा क्यों नहीं करा रही, जब पूरा विपक्ष संसद में चर्चा की मांग कर रहा है।’’ कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी ने जो टिप्पणी थी, वह हर राष्ट्रवादी भारतीय की सोच को दर्शाती है। उन्होंने कहा, ‘‘जब हम सदन के अंदर या बाहर सवाल पूछते हैं तो वे (सरकार) जवाब नहीं देते। सवाल पूछने पर हमें राष्ट्र-विरोधी कहा जाता है, लेकिन हम सच्चे भारतीय हैं जो सरकार से जवाब मांगते हैं।’’

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टराहुल गांधीप्रियंका गांधीकांग्रेसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो