लाइव न्यूज़ :

Presidential Election: राष्ट्रपति चुनाव के लिए सभी पार्टी से चर्चा करेगी बीजेपी, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह को दी गई जिम्मेदारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 12, 2022 17:57 IST

एक बयान में, भाजपा ने कहा कि दोनों वरिष्ठ नेता सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और विपक्षी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) दोनों के घटक दलों के अलावा अन्य राजनीतिक दलों के साथ-साथ स्वतंत्र सांसदों से भी बात करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजेपी नड्डा और राजनाथ सिंह को दी गई है आधिकारिक रूप से जिम्मेदारी18 जुलाई 2022 को होगा राष्ट्रपति चुनावभाजपा चाहती है राष्ट्रपति उम्मीदवार पर आम सहमति बने

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह आगामी राष्ट्रपति चुनाव में सहयोगियों और विपक्ष के लोगों के साथ पार्टी की ओर से विचार-विमर्श करेंगे।

एक बयान में, भाजपा ने कहा कि दोनों वरिष्ठ नेता सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और विपक्षी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) दोनों के घटक दलों के अलावा अन्य राजनीतिक दलों के साथ-साथ स्वतंत्र सांसदों से भी बात करेंगे। पार्टी ने कहा कि वे जल्द ही इन परामर्शों का आयोजन शुरू करेंगे।

यह तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा राष्ट्रपति चुनाव पर निर्णय लेने के लिए दिल्ली में विपक्षी दलों की बैठक बुलाने के एक दिन बाद आया है। दरअसल, राष्ट्रपति चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ मजबूत और प्रभावी विपक्ष की पहल के साथ, एक संयुक्त बैठक में भाग लेने के लिए विपक्षी सीएम और नेताओं की बैठक बुलाई है। 

आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा हो चुकी है। यह चुनाव 18 जुलाई को होने वाला है। भाजपा के इस कदम को सत्तारूढ़ खेमे द्वारा शीर्ष संवैधानिक पद के चुनाव पर आम सहमति बनाने के लिए अन्य दलों तक पहुंचने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

विपक्षी दलों ने 2017 में पिछले राष्ट्रपति चुनावों के दौरान भाजपा पर आखिरी समय में उनसे संपर्क करने का आरोप लगाया था, जब उसने राम नाथ कोविंद की पसंद को पहले ही अंतिम रूप दे दिया था, जो राष्ट्रपति बने। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को विपक्ष द्वारा खड़ा किया गया, वह कोविंद से हार गई थीं।

टॅग्स :जेपी नड्डाराजनाथ सिंहBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?