मनोहर लाल खट्टर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं बीजेपी के ये दिग्गज नेता

By भाषा | Published: October 27, 2019 06:10 AM2019-10-27T06:10:43+5:302019-10-27T06:10:43+5:30

पिछली बार 26 अक्टूबर 2014 को जब खट्टर ने शपथ ली थी तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लाल कृष्ण आडवाणी, अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं अकाली दल के वयोवृद्ध नेता प्रकाश सिंह बादल मौजूद थे। 

JP Nadda, CM of BJP ruled states expected to attend manohar lal Khattar's swearing ceremony | मनोहर लाल खट्टर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं बीजेपी के ये दिग्गज नेता

File Photo

Highlightsहरियाणा में मनोहर लाल खट्टर के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। भाजपा के कुछ सांसद भी हरियाणा राजभवन में रविवार दोपहर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि भाजपा के कुछ सांसद भी हरियाणा राजभवन में रविवार दोपहर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

जननायक जनता पार्टी (जजपा) नेता दुष्यंत चौटाला भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और उनके पिता अजय चौटाला एवं मां नैना चौटाला के भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। शिक्षक भर्ती घोटाले में दोषी करार दिए गए अजय चौटाला अभी तिहाड़ जेल में कैद हैं और अदालत ने उन्हें दो हफ्ते का फरलो दिया है। उनको रविवार को तिहाड़ जेल से छोड़ा जाना है।

सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी खट्टर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि पिछली बार 26 अक्टूबर 2014 को जब खट्टर ने शपथ ली थी तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लाल कृष्ण आडवाणी, अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं अकाली दल के वयोवृद्ध नेता प्रकाश सिंह बादल मौजूद थे। 

Web Title: JP Nadda, CM of BJP ruled states expected to attend manohar lal Khattar's swearing ceremony

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे