लाइव न्यूज़ :

West Bengal Lok Sabha Election: 'हम पाकिस्तान के घर में घुस कर मारते हैं', बंगाल की धरती से बोले जेपी नड्डा

By धीरज मिश्रा | Updated: April 28, 2024 12:58 IST

West Bengal Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। यहां उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देजेपी नड्डा पश्चिम बंगाल में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थेनड्डा ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में हम पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हैंनड्डा ने कहा, ममता बनर्जी की सरकार तुष्टिकरण की सरकार है, भेदभाव करने वाली सरकार है

West Bengal Lok Sabha Election:लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। यहां उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश में पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनती है और हम पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हैं और उसके घर में घुस कर मारते हैं। उन्होंने प्रदेश की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार तुष्टिकरण की सरकार है, भेदभाव करने वाली सरकार है और आतंकवादियों के साथ नरमी बरतने और उनके साथ हमदर्दी रखने वाली सरकार है।

बंगाल जिसे आज तीव्र गति से आगे चलना चाहिए था, लेकिन ममता बनर्जी के राज में भ्रष्टाचार, टोलाबाजी, कुशासन के कारण बंगाल का विकास रूक गया। ममता बनर्जी ने जिस तरीके से बंगाल को बदनाम किया, कुशासन किया। उससे बंगाल की हालत बहुत ही नाजुक हो और खराब हो गई।

पश्चिम बंगाल में उत्पात और लूट टीएमसी के लिए रोजमर्रा की दिनचर्या बन गई है। इसी सरकार ने पश्चिम बंगाल को बेशुमार घोटालों के अलावा कुछ नहीं दिया। हाल ही में सामने आए शिक्षक भर्ती घोटाले के कारण हजारों लोगों की आजीविका और अवसरों का नुकसान हुआ। दूसरी ओर पीएम मोदी के शानदार नेतृत्व में 'मजबूत सरकार' में पिछले 10 वर्षों के दौरान एक भी घोटाला दर्ज नहीं हुआ है।

जेपी नड्डा ने कहा कि आज दुनिया की अर्थव्यस्था लड़खड़ा रही है और भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था से 5वें नंबर की दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। पीएम मोदी के तीसरे टर्म में भारत, दुनिया के तीसरे नंबर की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

उन्होंने कहा कि क्या कभी किसी ने सोचा था कि किसानों को सालाना 6,000 रुपए मिलेगा। लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में पीएम किसान सम्मान निधि के तहत आज हर किसानों को सालाना 6,000 रुपए मिल रहे हैं।

टॅग्स :जेपी नड्डाMamta Banerjeeपश्चिम बंगालपश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनावलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावLok Sabha Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"