लाइव न्यूज़ :

वीडियो बनाने पर पत्रकार की गर्भवती पत्नी को नर्सिंग होम से निकाला

By भाषा | Updated: May 2, 2021 13:31 IST

Open in App

संभल (उत्तर प्रदेश), दो मई उत्तर प्रदेश में संभल जिले के चंदौसी में नर्सिंग होम के बाहर एक महिला का प्रसव हो जाने की घटना का वीडियो बनाने वाले एक पत्रकार की गर्भवती पत्नी को अस्पताल के कर्मियों ने कथित रूप से जबरन बाहर निकाल दिया। इस मामले में दो डॉक्टरों समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि एक समाचार चैनल के पत्रकार रवि ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी पत्नी को प्रसव के लिए डॉ मोनिका और डॉ शरद रवि के नर्सिंग होम में गत 30 अप्रैल को भर्ती कराया था तथा उसी रात 11 बजे जब वह नर्सिंग होम में थे तभी एक गर्भवती महिला का नर्सिंग होम के बाहर प्रसव हो गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना अस्पताल प्रशासन की लापरवाही की वजह से हुई जब वह इसका वीडियो बनाने लगे तब नर्सिंग होम के चिकित्सकों और कर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी और मारपीट की और उनकी गर्भवती पत्नी को नर्सिंग होम से बाहर निकाल दिया।

चंदौसी के थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि इस मामले में पत्रकार की तहरीर के आधार पर शनिवार देर रात डॉ शरद, डॉ मोनिका तथा छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'