लाइव न्यूज़ :

BJP नेता ने महिला पत्रकार के कैरेक्टर पर उठाया सवाल, डिलीट की पोस्ट, दी सफाई

By भारती द्विवेदी | Updated: April 20, 2018 17:01 IST

तमिलनाडु राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने एक प्रेस वार्ता के दौरान महिला पत्रकार का गाल छूआ था, जिस पर भाजपा नेता ने टिप्पणी की है।

Open in App

नई दिल्ली, 20 अप्रैल: महिला पत्रकार पर विवादित पोस्ट करने वाले तमिलनाडु के बीजेपी नेता ने पोस्ट डिलीट करने के बाद सफाई दी है कि उन्होंने बगैर पढ़े ही पोस्ट कर दिया था। बीजेपी नेता शेखर वेंकटरमण ने उस महिला पत्रकार के खिलाफ पोस्ट किया था, जिसने तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित पर अनचाहे तरीके से छूने का आरोप लगाया था। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने पत्रकार वार्ता के दौरान महिला पत्रकार लक्ष्मी सुब्रह्मण्यम का गाल थपथपाया था। हालांकि चारों तरफ से इस घटना की निंदा होने के बाद राज्यपाल ने माफी मांग ली थी।

लेकिन इस मामले पर तमिलनाडु के भाजपा नेता एस. वीई. शेखर वेंकटरमण ने महिला पत्रकार पर अभद्र टिप्पणी की है। भाजपा नेता ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि महिला पत्रकार राज्यपाल और पीएम मोदी को बदनाम करना चाहती थी। भाजपा नेता ने आगे लिखा- "हालिया शिकायतों से ज़ाहिर है, वे (पत्रकार) रिपोर्टर और एंकर तब तक नहीं बन सकती हैं, जब तक वे बड़े लोगों के साथ सो न लें... अनपढ़ बेवकूफ भद्दे लोग... तमिलनाडु मीडिया में मोटे तौर पर यही हैं... यह महिला भी अपवाद नहीं है।"

तमिलनाडु गर्वनर विवाद: मोलेस्टेशन को क्रूरतम अपराध ही रहने दें, हर टच मोलेस्टेशन नहीं होता

सोशल मीडिया पर किए गए अभद्र पोस्ट के लिए आलोचन झेलने के बाद भाजपा नेता एस. वीई. शेखर वेंकटरमण ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया है। भाजपा नेता ने भले ही पोस्ट डिलीट कर दिया हो लेकिन तमिलनाडु पत्रकार बिरादरी ने इस कमेंट के लिए केस दर्ज कराया है। पत्रकारों का कहना है- 'भाजपा नेता ने जिस तरह इस मामले पर अपना पक्ष रखा है वो ना पत्रकार को बदनाम कर रहा है बल्कि सभी महिलाओं का अपमान है।'

वहीं भाजपा नेता केटी राघवन ने नेता एस. वीई. शेखर वेंकटरमण पर बात करते हुए कहा है- 'उन्होंने अब पोस्ट डिलीट कर दिया है, मामला खत्म हो गया। ये उनकी तरफ से अच्छी कोशिश है, जिसकी तारीफ होनी चाहिए। पार्टी इस तरह की चीजों का समर्थन नहीं करता है।'

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीतमिलनाडुपत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Rahim Acquitted: पत्रकार छत्रपति की हत्या के आरोप से बरी हुआ राम रहीम, 24 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने किया फैसला

भारतबिहार में पत्रकारों को पेंशन देने का मामला उठा विधानसभा में, सरकार ने कहा-पत्रकार पेंशन योजना का लाभ 20 वर्ष की सेवा अवधि वाले पत्रकारों को ही मिलेगा

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

विश्वईमानदार पत्रकारिता की मिसाल थे मार्क टली

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?