लाइव न्यूज़ :

पत्रकार जेडे हत्याकांडः मकोका कोर्ट ने छोटा राजन को ठहराया दोषी, जिगना और पॉल्सन हुए बरी

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 2, 2018 12:29 IST

जेडे मुंबई में एक अंग्रेजी अखबार के पत्रकार थे। वह अखबार के लिए खोजी और आपराधिक जगत की पत्रकारिता करते थे।

Open in App

मुंबई, 2 मईः पत्रकार ज्योर्तिमय डे (जेडे) हत्याकांड में मुंबई की विशेष मकोका अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाया, जिसमें माफिया सरगना छोटा राजन दोषी पाया गया है। वहीं दूसरे आरोपी जिगना वोरा और जोसेफ पॉल्सन को बरी कर दिया गया है। 

इस हत्याकांड को लेकर जज समीर अजकर की कोर्ट में अभियोजन पक्ष ने कहा था कि जेडे की हत्या छोटा राजन के इशारे पर की गई थी। इस मामले में पिछले सात साल से सुनवाई चल रही थी। जिसमें साल 2015 में छोटा राजन को इंडोनेशिया से गिरफ्तार किया गया।  इसके बाद इस केस में सुनवाई तेजी से चली और दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद छोटा राजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मकोका कोर्ट में पेश होता रहा। 

सबसे बड़ी बात यह है कि यह पहला मामला है जिसमें छोटा राजन को दोषी पाया गया है। इस मामले की पुलिस ने मकोका कोर्ट में 3000 पेज की चार्जशीट दायर की थी, जिसके बाद साल 2016 में इस मामले में आरोप तय किए गए। मुंबई की स्पेशल मकोका कोर्ट में सभी 11 आरोपी फैसला सुनने के लिए मौजूद रहे। इस दौरान छोटा राजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ा।

आपको बता दें, जेडे मुंबई में एक अंग्रेजी अखबार के पत्रकार थे। वह अखबार के लिए खोजी और आपराधिक जगत की पत्रकारिता करते थे। उनकी हत्या अंडरवर्ल्ड के शूटरों ने 11 जून 2011 को दोपहर मुंबई के पवई इलाके में कर दी थी। उनके सीने में 5 गोलियां धंसी थीं, जिसके बाद उन्हें तत्कार अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की और दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :हत्याकांडमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण