लाइव न्यूज़ :

गौरी लंकेश:हत्या के 5 महीने बाद SIT ने की गिरफ्तारी, दावा-मर्डर के लिए की गई थी टारगेट प्रैक्टिस

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 2, 2018 23:25 IST

गौरी लंकेश हत्या के आरोप में 37 साल के केटी नवीन कुमार को SIT ने 2 मार्च को हिरासत में लिया। इससे पहले 18 फरवरी को कर्नाटक पुलिस ने इसे अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था।

Open in App

बेंगलुरु, 2 मार्च;  वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड में विशेष जांच दल ( SIT) ने पहले आरोपी की गिरफ्तारी की है। 37 साल के केटी नवीन कुमार को SIT ने 2 मार्च को हिरासत में लिया  है।  केटी नवीन कुमार को 18 फरवरी को कर्नाटक पुलिस के सेंट्रल क्राइम ब्रांच के ऑर्गेनाइज्ड क्राइम विंग की टीम ने गरिफ्तार किया था। जिसे गौरी लंकेश की हत्या का पहला आरोपी माना जा रहा है। कर्नाटक पुलिस ने केटी नवीन को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। 

विशेष जांच दल के डीसीपी एमएन अनुचेथ ने बताया कि नवीन कुमार को एसआईटी ने अपनी हिरासत में पूछताछ के लिए लिया है। विशेष जांच दल ऐसा दावा कर रही है कि गौरी लंकेश के हत्यारों को मदद करने के आरोपी नवीन कुमार ने उनके लिए टारगेट प्रैक्टिस कैंप भी कराई थी। एसआईटी के मुताबिक नवीन ने पूछताछ में बताया है कि जुलाई 2017 में चार लोगों के लिए शूटिंग प्रैक्टिस की व्यवस्था की गई थी। ये चारों लोग कर्नाटक से बाहर स्थित दक्षिणपंथी संगठनों से जुड़े हुए थे।  

SIT का यह भी कहना है कि नवीन ने बताया कि उसने टारगेट प्रैक्टिस के लिए ट्रेनिंग कैंप अपने एक खास दोस्त के कहने पर किया था। दोस्त ने नवीन से किसी बड़े मिशन के बारे में कहा गया था। उसने यह भी बताया कि यह प्रैक्टिस सेशन अगस्त 2017 के तीसरे हफ्ते तक चला था।  

बता दें कि साल 2017 में 5 सितंबर में बेंगलुरु में 55 साल की वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी गौरी लंकेश की हत्या कर दी गई थी। कन्नड़ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश को राज राजेश्वरी नगर स्थित आवास पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गौरी पर बेहद नजदीक से हमलावरों ने 7 राउंड फायरिंग की। जिसके बाद मौके पर ही गौरी लंकेश की मौत हो गई थी।  

टॅग्स :कर्नाटकहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट