कांग्रेस MLA पर रेप का आरोप लगाने वाली पत्रकारिता की छात्रा पलटी, कहा- बीजेपी नेता ने रची थी साजिश

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: May 4, 2018 09:01 AM2018-05-04T09:01:39+5:302018-05-04T09:01:39+5:30

कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने एक लड़की पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। लड़की को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। जमानत पर रिहा होने के बाद उसने विधायक पर रेप का आरोप लगाया था।

journalism student take u turn on congress mla hemant katare said bjp leader hetch the conspiracy | कांग्रेस MLA पर रेप का आरोप लगाने वाली पत्रकारिता की छात्रा पलटी, कहा- बीजेपी नेता ने रची थी साजिश

hemant katare

मध्य प्रदेश की अटेर विधान सभा सीट से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे पर बलात्कार और धमकी देने का आरोप लगाने वाले पीड़िता ने गुरुवार (तीन मई) को पुराने बयान से पलट गयी है। पीड़िता ने कहा है कि उसने हेमंत कटारे पर झूठे आरोप लगाये थे। पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाली लड़की ने जनवरी 2018 में हेमंत कटारे पर बलात्कार और धमकी देने का आरोप लगाया था। लड़की ने मीडिया से कहा कि उसे हेमंत काटरे से नफरत है लेकिन वो तीन महीने से झूठ बोलती आ रही थी।

लड़की ने गुरुवार को जबलपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि उसने हेमंत कटारे पर जो भी आरोप लगाये थे वो झूठे थे। लड़की ने कहा कि उसने अदालत और एसआईटी से भी झूठ बोला था। लड़की ने आरोप लगाया गया कि उसका राजनीतिक इस्तेमाल किया गया। लड़की के अनुसार एसी क्लास की टिकट दी जाती थी और इनोवा कार उपलब्ध करायी जाती थी। लड़की ने कहा कि वो इस बार सच बोल रही है और वो नार्को टेस्ट देने को तैयार है। लड़की ने कहा कि उसे भारत के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखने को मजबूर किया गया। 

खाली कुर्सी को लेकर शिवराज सिंह चौहान के मजाक पर कांग्रेस की चुटकी,कहा- जल्दी हार मान गए

आखिर क्यों योगी आदित्यनाथ को कर्नाटक में फ्रंटफुट पर खेलने के लिए भेज रही बीजेपी?

जेल से रिहा होने के बाद लड़की ने भोपाल के डीआईजी को पत्र लिखकर विधायक पर रेप और धमकी देने का आरोप लगाया था जिसके बाद हेमंत कटारे  के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जाँच एसआईटी को सौंपी गयी थी जिसने अभी तक अपनी रिपोर्ट नहीं दी है। 

पहले विधायक हेमंत कटारे ने लड़की के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कराया था। विधायक के केस दर्ज कराने के बाद लड़की को गिरफ्तार भी किया गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद लड़की ने विधायक पर रेप और धमकी देने का आरोप लगाया था। लड़की ने आरोप लगाया था कि जेल में भी उसका यौन शोषण हुआ। लड़की ने आरोप लगाया था कि जेल में उसके कपड़े उतरवाए गये और उससे मसाज करवायी गयी।

प्रमोद महाजन पुण्यतिथिः जिसे करते थे सबसे ज्यादा प्यार, उसी ने छलनी कर दिया सीना!

उमा भारती का BJP पर तंज, कहा-हम भगवान राम नहीं हैं, जो दलितों के साथ भोजन करेंगे तो पवित्र हो जाएंगे

लड़की ने मीडिया से कहा कि बीजेपी नेता अरविंद भदौरिया ने हेमंत कटारे को फंसाने के लिए साजिश की थी। लड़की द्वारा लगाए आरोप से इनकार करते हुए अरविंद भदौरिया ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा है कि वो लड़की के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ दिवंगत नेता सत्यदेव कटारे के बेटे हेमंत कटारे ने विधान सभा उप-चुनाव में अरविंद भदौरिया को हराया था।

इस मामले में कई वीडियो और ऑडियो भी सामने आए जिसमें दोनों पक्षों से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाये गये। पैसे के लेन-देन के बदले मामला सैटल करने के भी आरोप लगे। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

Web Title: journalism student take u turn on congress mla hemant katare said bjp leader hetch the conspiracy

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे