लाइव न्यूज़ :

जोरहाट केन्द्रीय कारागार को धरोहर स्थल के तौर पर संरक्षित किया जाएगा: असम के मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: August 19, 2021 21:46 IST

Open in App

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बृहस्पतिवार को कहा कि जोरहाट केन्द्रीय कारागार में कई स्वतंत्रता सेनानियों को कैद किया गया और कई यहां शहीद हुए इसलिए इस केन्द्रीय कारागार को ऐतिहासिक धरोहर के तौर पर संरक्षित किया जाएगा। सरमा ने जेल परिसर का दौरा करते हुए कहा कि भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उत्सव के तौर पर राज्य सरकार देश के स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस स्थल को संरक्षित करेगी। उन्होंने एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘‘वर्तमान कारागार को जिले में किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के बाद राज्य सरकार जोरहाट केंद्रीय कारागार को धरोहर स्थल के रूप में संरक्षित करेगी। सरकार 100 बीघा जेल भूमि में एक धरोहर स्थल विकसित करेगी।’’ स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यहां कई प्रमुख हस्तियां कैद थीं,जिनमें फकरुद्दीन अली अहमद, गोपीनाथ बोरदोलोई और बिमला प्रसाद चालिहा, अमियो कुमार दास, बिजॉय भगवती और कामाख्या त्रिपाठी शामिल हैं। स्वतंत्रता सेनानी बेजा बाउरी और कमला मिरि ने इसी कारागार में दम तोड़ा था। जबकि कुशल कोंवर को 15 जून 1943 को जोरहाट जेल के अंदर फांसी दी गई थी। इससे पहले मनीराम दत्ता बरुआ, जिन्हें मनीराम दीवान के नाम से भी जाना जाता था को 1858 में अंग्रेजों के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में जोरहाट जेल में फांसी दी गई थी। सरमा ने जेल अधिकारियों के साथ-साथ जेल के कुछ कैदियों से बातचीत की और उनकी परेशानियां जानी। बयान में कहा गया,‘‘ मुख्यमंत्री ने अपनी यात्रा के दौरान इन अमर अमर सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल