लाइव न्यूज़ :

किशनगंज रैली में असदुद्दीन ओवैसी के साथ मंच साझा करेंगे जीतन राम मांझी, महागठबंधन में दरार!

By भाषा | Updated: December 27, 2019 19:46 IST

महागठबंधन के बड़े दलों आरजेडी और कांग्रेस ने जीतनराम मांझी की आलोचना की थी और उन पर हैदराबाद के सांसद का बिहार में समर्थन करने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देमहागठबंधन के दल ओवैसी की पार्टी को बीजेपी की बी टीम बताते हैं। खराब स्वास्थ्य के कारण में आरजेडी के प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सका-मांझी

असदुद्दीन ओवैसी के साथ मंच साझा करने के निर्णय पर महागठबंधन के नेताओं की आलोचना का सामना कर रहे हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह किशनगंज की रैली में शिरकत करेंगे। लेकिन वह इन सवालों को टाल गए कि क्या बिहार विधानसभा चुनावों से पहले एआईएमआईएम के प्रमुख के साथ तीसरा मोर्चा बनाएंगे।

मांझी ने संवाददाताओं से कहा कि वह महागठबंधन में बने हुए हैं, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि अगर पांच दलों के समूह समन्वय समिति बनाने की उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया जाता है तो वह इस पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि वह किशनगंज रैली में शामिल होंगे चाहे जो हो। सीएए और एनआरसी को लेकर देश विभाजित है और जो भी इसका विरोध कर रहे हैं मैं उनके साथ हूं। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि मुझे किसके साथ मंच साझा करना है।

महागठबंधन के बड़े दलों राजद और कांग्रेस ने मांझी की आलोचना की थी और उन पर हैदराबाद के सांसद का बिहार में समर्थन करने का आरोप लगाया। महागठबंधन के दल ओवैसी की पार्टी को बीजेपी की बी टीम बताते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी ज्वलंत मुद्दे पर जब महागठबंधन के सहयोगी दलों ने कोई कार्यक्रम किया तो मैं उसमें शामिल हुआ। आरजेडी ने पिछले हफ्ते जब बिहार बंद का आह्वान किया था तो मेरी पार्टी के सदस्य भी सड़कों पर उतरे। खराब स्वास्थ्य के कारण में प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सका।

‘हम’ के अध्यक्ष ने कहा, ‘‘लेकिन सच्चाई यह है कि महागठबंधन में समन्वय का पूरा अभाव है। इसी कारण मैं समन्वय समिति बनाने की आवश्यकता पर बल देता हूं। एनडीए में भी देखिए कि जेडीयू और लोजपा जैसे दल इसी तरह की मांग भाजपा नीत गठबंधन में उठा रहे हैं भले ही वे सत्ता में हैं। हमारे यहां इसकी सख्त जरूरत है।’’ उन्होंने कहा कि मैं 30 दिसम्बर तक गठबंधन में हूं और उम्मीद करता हूं कि तब तक समन्वय समिति बन जाएगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो हम जनवरी में निर्णय करेंगे 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीबिहारकिशनगंजजीतन राम मांझीनागरिकता संशोधन कानूनएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos