लाइव न्यूज़ :

JNUSU अध्यक्ष आइशी घोष ने कहा- जब अनुच्छेद 370 हटाया गया तभी आवाज उठानी चाहिए थी

By भाषा | Updated: February 2, 2020 06:54 IST

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष ने देश की वर्तमान स्थिति की चर्चा करते हुए कहा, ‘‘हमारे संविधान पर पहला हमला तब किया गया जब कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाया गया। यदि हमने आवाज उठायी होती हो तो हमें यह दिन नहीं नहीं देखने पड़ते।’’

Open in App
ठळक मुद्देजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष ने शनिवार को कहा कि यदि समाज ने अनुच्छेद 370 हटाये जाने के खिलाफ आवाज उठायी होती, तो ‘आज हमें यह दिन नहीं देखना पड़ता।’’ घोष ने कहा, ‘‘यह सिर्फ विद्यार्थियों की लड़ाई नहीं है, वे अकेले इसे समाप्त नहीं कर सकते। उन्हें उम्मीद है कि समाज का हर वर्ग उठेगा और मिल कर लड़ेगा।’’

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष ने शनिवार को कहा कि यदि समाज ने अनुच्छेद 370 हटाये जाने के खिलाफ आवाज उठायी होती, तो ‘आज हमें यह दिन नहीं देखना पड़ता।’’

दिल्ली में पांच जनवरी को जेएनयू परिसर में नकाबपोश हमलावरों द्वारा विद्यार्थियों पर किये गये हमले में घायल हुईं घोष ने यहां ‘मुम्बई कलेक्टिव’ में एक परिचर्चा में यह कहा।

उन्होंने देश की वर्तमान स्थिति की चर्चा करते हुए कहा, ‘‘हमारे संविधान पर पहला हमला तब किया गया जब कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाया गया। यदि हमने आवाज उठायी होती हो तो हमें यह दिन नहीं नहीं देखने पड़ते।’’

जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को अगस्त में निरस्त कर दिया गया था और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांट दिया गया था।

घोष ने कहा, ‘‘यह सिर्फ विद्यार्थियों की लड़ाई नहीं है, वे अकेले इसे समाप्त नहीं कर सकते। उन्हें उम्मीद है कि समाज का हर वर्ग उठेगा और मिल कर लड़ेगा।’’

टॅग्स :आईशी घोषधारा ३७०जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos