लाइव न्यूज़ :

JNU students’ union polls: AISA के नीतीश कुमार बने प्रेसिडेंट, ABVP के वैभव मीना जॉइंट सेक्रेटरी, देखिए लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 28, 2025 03:33 IST

JNU students’ union polls: आइसा के नीतीश कुमार अध्यक्ष, डीएसएफ की मनीषा उपाध्यक्ष, डीएसएफ की मुन्तेहा महासचिव और एबीवीपी के वैभव मीना संयुक्त सचिव चुने गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्कूल और विशेष केंद्रों में 44 काउंसलर सीट में से 24 पर जीत हासिल की है।छात्र संगठन ने आधे से अधिक काउंसलर पदों पर जीत हासिल की है।‘स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज’ और ‘स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज’ भी शामिल हैं।

नई दिल्लीः जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव रविवार देर रात संपन्न हो गए, जिसमें ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फ्रंट (आइसा-डीएसएफ) के वामपंथी गठबंधन ने चार में से तीन केंद्रीय पैनल पदों पर कब्जा कर लिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक पद जीता है। आइसा के नीतीश कुमार अध्यक्ष, डीएसएफ की मनीषा उपाध्यक्ष, डीएसएफ की मुन्तेहा महासचिव और एबीवीपी के वैभव मीना संयुक्त सचिव चुने गए हैं।

जेएनयूएसयू चुनाव: एबीवीपी ने 44 में से 24 काउंसलर सीट पर जीत का दावा किया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने रविवार को दावा किया कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) चुनाव में उसने विभिन्न स्कूल और विशेष केंद्रों में 44 काउंसलर सीट में से 24 पर जीत हासिल की है। एबीवीपी के एक छात्र कार्यकर्ता ने बताया, "यह पहली बार है कि किसी एक छात्र संगठन ने आधे से अधिक काउंसलर पदों पर जीत हासिल की है।

एबीवीपी ऐसा करने वाला पहला संगठन बन गया है। अब, केंद्रीय पैनल द्वारा लिए जाने वाले प्रत्येक निर्णय के लिए एबीवीपी की मंजूरी की आवश्यकता होगी, क्योंकि काउंसलर किसी प्रस्ताव पर मतदान करते हैं।’’ एबीवीपी के अनुसार, संगठन ने पारंपरिक वामपंथी गढ़ों में अहम सफलता हासिल की है, जिसमें ‘स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज’ और ‘स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज’ भी शामिल हैं।

एबीवीपी ने कहा कि इन दोनों संकायों में उसने दो-दो सीटें जीती हैं, जो परिसर में एक बड़े राजनीतिक बदलाव को दर्शाता है। एबीवीपी नेताओं ने स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग, स्कूल ऑफ संस्कृत एंड इंडिक स्टडीज और अमलगमेटेड सेंटर सहित कई केंद्रों में ‘क्लीन स्वीप’ का दावा किया। जेएनयूएसयू चुनाव 2024-25 के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ, जिसमें कुल मतदान लगभग 70 प्रतिशत दर्ज किया गया।

एबीवीपी की जेएनयू इकाई के अध्यक्ष राजेश्वर कांत दुबे ने कहा, ‘‘ये जीत सकारात्मक बदलाव की शुरुआत है, जिसे जेएनयू के छात्रों ने एबीवीपी के माध्यम से चुना है। यह राष्ट्रवाद, शैक्षणिक उत्कृष्टता और छात्र कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का परिणाम है।

हम परिसर को राष्ट्र निर्माण और शैक्षणिक जीवंतता का केंद्र बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ काम करना जारी रखेंगे।" एबीवीपी समर्थक जहां जश्न मना रहे हैं, वहीं जेएनयू चुनाव समिति द्वारा आज रात या सोमवार सुबह परिणाम जारी करने की उम्मीद है।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषददिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी