लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा IED धमाके में जख्मी हुए दो जवान शहीद

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 18, 2019 13:50 IST

सेना में हवलदार अमरजीत कुमार और नायक अजीत कुमार साहू आईईडी धमाके में जख्मी हो गए थे। जवानों को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया ता जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलवामा में आईडी धमाके में जख्मी हुए भारतीय सेना के दो जवान शहीदसेना में हवलदार अमरजीत कुमार और नायक अजीत कुमार साहू आईईडी धमाके में जख्मी हो गए थे।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के अरिहल इलाके में सोमवार (17 जून) में को आतंकवादियों द्वार लगा गए आईईडी की चपेट में आए भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए। सेना में हवलदार अमरजीत कुमार और नायक अजीत कुमार साहू आईईडी धमाके में जख्मी हो गए थे। जवानों को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया ता जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार की शाम पुलवामा के अरिहल गांव में सेना के बख्तरबंद वाहन वाहन पर आतंकी हमला हुआ था। वाहन आतंकवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आ गया था। सेना वाहन 44 राष्ट्रीय राइफल्स का बताया जा रहा है। धमाके में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और उसमें सवार जवान घायल हो गए थे। वहीं, सेना की ओर से कहा गया था कि आतंकियों का नापाक कोशिश विफल रही।

पिछले हफ्ते अनंतनाग में सीआरपीएफ के गश्ती दल पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 5 जवान शहीद हो गए थे। 

वही, मंगलवार को अनंतनाग में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ में एक जवान के शहीद होने की भी खबर है।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक अनंतनाग में कुछ आतंकियों की छिपे होने की सूचना पाकर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने उनका मुंहतोड़ जवाब देते हुए दो आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ में एक मेजर और दो सुरक्षा कर्मी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। अनंतनाग में ढेर हुए दो आतंकियों में एक जैश कमांडर सज्जाद भट्ट बताया जा रहा है। 

 

टॅग्स :मार्टरजम्मू कश्मीरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी