लाइव न्यूज़ :

LoC पर दो जवान शहीद, बैट हमला या आतंकियों की गोलीबारी पर अंदेशा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 2, 2020 07:18 IST

एक रिपोर्ट कहती है कि जम्मू के नौशेरा सेक्टर में सर्च आपरेशन के दौरान दो भारतीय जवान शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने घात लगाकर जवानों पर हमला बोला। आपरेशन अभी भी जारी है और आतंकियों को ढूंढा जा रहा है।

Open in App

जम्मू कश्मीर में नए साल का आगाज सेना के लिए भारी साबित हुआ है जब एलओसी पर उसे अपने दो जवानों की शहादत देनी पड़ी। फिलहाल यह पक्के तौर पर अभी तक नहीं बताया गया है कि शहीद होने वाले जवानों को पाक सेना के कमांडों ने बैट हमला कर मार डाला या फिर उन आतंकियों ने जिनके प्रति कहा जा रहा है कि वे उस इलाके में छुपे हुए थे।

हालांकि एक रिपोर्ट कहती है कि जम्मू के नौशेरा सेक्टर में सर्च आपरेशन के दौरान दो भारतीय जवान शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने घात लगाकर जवानों पर हमला बोला। आपरेशन अभी भी जारी है और आतंकियों को ढूंढा जा रहा है। नए साल के मौके पर भारतीय सेना के दो जवानों ने अपनी जान गंवा दी।

जानकारी हो कि जम्मू कश्मीर में आतंकी वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ देखने को मिली।  पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है और सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।

यहां मिली जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ बीती रात नौशहरा सेक्टर में कलाल के पास मंगला देई इलाके में शुरु हुई। बताया जा रहा है कि चार से पांच आतंकियों का एक दल कथित तौर पर सोमवार की रात को एलओसी पर घनी धुंध और कोहरे का लाभ उठाकर किसी तरह भारतीय इलाके में दाखिल होने में कामयाब रहा था। इसका पता चलते ही सेना के जवानों ने उन्हें मार गिराने के लिए एक अभियान चलाते हुए उन सभी इलाकों में विशेष नाके लगाए,जहां से आतंकी जिला राजौरी के भीतरी इलाकों में दाखिल हो सकते थे।

मंगलवार को आधी रात के बाद मंगला देई इलाके में जब जवान आगे बढ़ रहे थे तो एक जगह बैठे आतंकियों ने उन्हें देखते ही फायर कर दिया। जवानों ने तुरंत अपनी पोजीशन ली और जवाबी फायर किया। इसके बाद वहां एक भीषण मुठभेड़ शुरु हो गई,जिसमें दो जवान शहीद हो गए। संबधित अधिकारियों के अनुसार, एक या दो दो आतंकी भी मारे गए हैं, लेकिन उनके शव प्राप्त नहीं होने के कारण उनकी मौत की पुष्टि नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया कि मुठभेड़स्थल को चारों तरफ से घेर लिया गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनाएलओसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी