लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः श्रीनगर मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, तीसरे की तलाश, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी, पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 15, 2021 21:50 IST

आतंकियों ने जवानों की सरेंडर की चेतावनी को ठुकराते हु़ए गोली चला दी, जवानों ने भी जवाबी फायर किया और अगले छह मिनट में एक आतंकी को मार गिराया।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकी वहां से बच निकलने में कामयाब रहे। इलाके की घेराबंदी कड़ी करते हुए तलाशी अभियान चलाया। हाइवे पर वाहनाें की आवाजाही भी कुछ समय के लिए बंद रखी गई।

जम्मूः श्रीनगर में आज देर रात को पुलिस ने दो आतंकियों को मार गिराया। फिलहाल तीसरे आतंकी की तलाश जारी है। हालांकि मारे गए आतंकियों की पहचान की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनमें एक आतंकी करीब 11 दिन पुराना है।

बीते 24 घंटों के दौरान श्रीनगर शहर में यह दूसरी मुठभेड़ है। इससे पूर्व, इतवार की शाम को नवाकदल में आतंकी पुलिस दल पर अचानक हमला कर भागने में कामयाब रहे थे।

इस हमले में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आतंकियों ने जवानों की सरेंडर की चेतावनी को ठुकराते हु़ए गोली चला दी, जवानों ने भी जवाबी फायर किया और अगले छह मिनट में एक आतंकी को मार गिराया। अन्य दो आतंकी वहां से बच निकलने में कामयाब रहे। सुरक्षाबलों ने मारे गए आतंकी का शव अपने कब्जे में लेने के साथ ही पूरे इलाके की घेराबंदी कड़ी करते हुए तलाशी अभियान चलाया।

इस दौरान हाइवे पर वाहनाें की आवाजाही भी कुछ समय के लिए बंद रखी गई।  रात पौने आठ बजे के करीब मारे गए आतंकी के अन्य साथियों को जवानों ने दोबारा घेर लिया और फिर हुई मुठभेड़ में दूसरा आतंकी भी मारा गया। संबंधित पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकियों के अन्य जिंदा बचे साथी की तलाश जारी है।

मारे गए दोनों आतंकियों के शव, उनके हथियार व अन्य साजो सामान बरामद कर लिया गया है, लेकिन उनकी पहचान की पुष्टि नहीं हुई है। अलबत्ता, स्थानीय सूत्रों ने बताया कि मारे गए आतंकियों में एक समीर अहमद तांत्रे है। वह इसी माह चार तारीख को घर से लापता हो आतंकी बना था। वह दक्षिण कश्मीर में बारगाम त्राल का रहने वाला है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू