लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर पुलिस ने जारी की 'अनटोल्ड कश्मीर फाइल्स', सभी धर्म के कश्मीरियों को आतंकवाद का शिकार दिखाया

By विशाल कुमार | Updated: April 7, 2022 08:54 IST

वीडियो को 31 मार्च को जम्मू कश्मीर पुलिस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया गया था। अधिकारी ने कहा कि 'द कश्मीर फाइल्स' कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा पर केंद्रित है, लेकिन यहां कई लोगों को लगता है कि फिल्म घाटी में आतंकवाद के कारण कश्मीरी मुसलमानों की पीड़ा को पूरी तरह से नजरअंदाज करती है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो को 31 मार्च को जम्मू कश्मीर पुलिस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया गया था। जम्मू कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि वीडियो नागरिकों तक पहुंचने का एक प्रयास है।11 मार्च को विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज़ हुई थी।

श्रीनगर: हाल ही में रिलीज हुई विवादित फिल्म कश्मीर फाइल्स के जवाब में जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक 57 सेकेंड की शॉर्ट फिल्म जारी की है जो दिखाती है कि सभी धर्म के कश्मीरी आतंकवाद का शिकार हुए हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू कश्मीर के पुलिस अधिकारी ने कहा कि 'अनटोल्ड कश्मीर फाइल्स' नाम का वीडियो नागरिकों तक पहुंचने का एक प्रयास है कि हम उनके दर्द को समझें और आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में हम सब एक साथ हैं।

वीडियो को 31 मार्च को जम्मू कश्मीर पुलिस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया गया था। अधिकारी ने कहा कि 'द कश्मीर फाइल्स' कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा पर केंद्रित है, लेकिन यहां कई लोगों को लगता है कि फिल्म घाटी में आतंकवाद के कारण कश्मीरी मुसलमानों की पीड़ा को पूरी तरह से नजरअंदाज करती है।

11 मार्च को रिलीज़ हुई विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित 'द कश्मीर फाइल्स', को कई केंद्रीय मंत्रियों ने समर्थन दिया और अधिकांश भाजपा शासित राज्यों में टैक्स फ्री कर दी गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इसने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पथ प्रदर्शक होने का दावा करने वाले पूरे इकोसिस्टम को हिला दिया जो नहीं चाहता कि सच दिखाया जाए।

फिल्म ने सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पर भी चिंता जताई। इसकी रिलीज के बाद, दिल्ली में पुलिस को मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया था।

हालांकि, 31 मार्च को इस वीडियो के जारी होने के बाद 4 अप्रैल को, घाटी में प्रवासियों और कश्मीरी पंडितों पर फिर से हमले सामने आए।

टॅग्स :द कश्मीर फाइल्सजम्मू कश्मीरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर