लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: पाक सेना चाहती है जाकिर मूसा के आतंकी संगठन का खात्मा, भारत से साझा कर रही खुफिया जानकारियां?

By सुरेश डुग्गर | Updated: June 22, 2019 16:47 IST

अगर मिलने वाली जानकारियों पर विश्वास किया जाए तो जाकिर मूसा की सुरक्षाबलों के हाथों होने वाली मौत के लिए भी पाकिस्तानी खुफिया संस्था जिम्मेदार मानी जा रही है। बताया जाता है कि पाक खुफिया संस्था ने ही मूसा के छुपे होने के स्थान की पुख्ता जानकारी भारतीय सुरक्षाबलों को मुहैया करवाई थी जिस कारण वे इस कामयाबी को हासिल कर पाए थे।

Open in App

कश्मीर में थोड़े दिन पहले मारे गए जाकिर मूसा के अंसार उल गजवात ए हिंद की बढ़ती पकड़ से पाक सेना की खुफिया एजेंसी आईएसआई किस कद्र घबराई हुई है यह इससे साबित होता है कि वह इस दल की हमलों की योजनाओं तथा गतिविधियों को भारतीय खुफिया संस्थाओं के साथ सांझा कर एक तीर से दो निशाने साधने में जुटी हुई है।

एक हफ्ता पहले 16 जून को ही पाक सेना ने इस आतंकी गुट के बारे में पुलवामा टाइप हमलों की योजनाओं को अंजाम देने की सूचनाओं का आादन प्रदान भारत सरकार के साथ किया था और ऐसी ही सूचनाएं अमेरीका को भी दी गई थीं।

दरअसल पिछले कुछ अरसे से कश्मीर के युवाओं के बीच अंसार उल गजवात ए हिंद तथा उसके कमांडर जाकिर मूसा की पकड़ बहुत ही मजबूत हुई थी। जाकिर मूसा कश्मीर में इस्लामिक शासन लागू करने के प्रति कश्मीरियों को भड़का रहा था जो पाकिस्तान को रास नहीं आ रहा था। उसकी परेशानी यह थी कि अधिक से अधिक युवा अंसार उल गजवात ए हिंद में शामिल होते जा रहे थे। ऐसा भी नहीं है कि मूसा की मौत के बाद अंसार उल गजवात ए हिंद में युवाओं का शामिल होना रुक गया हो बल्कि कल भी दो कश्मीरी युवक इस गुट में शामिल हो चुके हैं।

अगर मिलने वाली जानकारियों पर विश्वास किया जाए तो जाकिर मूसा की सुरक्षाबलों के हाथों होने वाली मौत के लिए भी पाकिस्तानी खुफिया संस्था जिम्मेदार मानी जा रही है। बताया जाता है कि पाक खुफिया संस्था ने ही मूसा के छुपे होने के स्थान की पुख्ता जानकारी भारतीय सुरक्षाबलों को मुहैया करवाई थी जिस कारण वे इस कामयाबी को हासिल कर पाए थे।

माना जाता है कि मूसा पाकी इरादों के बीच रोड़ बन चुका था। कश्मीर में छेड़ा गया जिहाद कश्मीर को इस्लामिक देश बनाने के जिहाद की ओर मुढ़ने लगा था जबकि पाकिस्तान चाहता है कि कश्मीर में सिर्फ उसके पक्ष में ही आवाज उठे। यही कारण है कि पहले भी कुछ साल पूर्व जब हिज्बुल मुजाहिदीन के कुछेक बागी कमांडरों ने पाक के इशारों पर चलने से इंकार कर दिया था तो उसने उनके प्रति पुख्ता जानकारियां साझा कर एक तीर से दो निशाने जरूर साध लिए थे। पहला, ऐसे कमांडरों से मुक्ति पा ली थी और दूसरा अमेरीका की नजर में आतंकवाद के खिलाफ अभियान चलाने वाला मुल्क बन गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकश्मीर मुठभेड़आतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब