लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी के नेता की हत्या की निंदा की

By भाषा | Updated: August 19, 2021 21:06 IST

Open in App

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी के नेता गुलाम हसन लोन की हत्या की निंदा की और अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने का संकल्प लिया। उपराज्यपाल ने ट्वीट किया, '' राजनेता गुलाम हसन लोन पर कुलगाम के देवसर में हुए आतंकी हमले के बारे में सुनकर दुख हुआ। मैं इस कायराना हमले की कड़ी निंदा करता हूं।'' सिन्हा ने कहा, '' इस जघन्य कृत्य के दोषियों को जल्द ही सजा दिलाई जाएगी। मेरी संवेदनाएं इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।'' अधिकारियों ने कहा कि आंतकवादियों ने लोन को उनके पैतृक स्थान देवसर में गोली मारी और अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा 2026ः मार्च अंत में घोषित होगी पंजीकरण तारीख?, लंगर लगाने की आवेदन प्रक्रिया पर सवाल?

क्राइम अलर्टनेशनल कांफ्रेंस के सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी और श्रीनगर के पूर्व मेयर जुनैद अजीम मट्टू के खिलाफ मामला दर्ज?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गलत और गुमराह करने वाला कंटेंट?

भारतKashmir Shutdown: कश्मीर के स्कूल-कॉलेजों में 2 दिनों तक लगा ताला, खामेनेई की हत्या के विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रशासन का फैसला

भारतजम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की रणनीति के बारे में बताया, राज्य का दर्जा देने के मुद्दे का कोई जिक्र नहीं

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील