लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव ‘तिरंगा प्रेमियों’ , ‘पाकिस्तान-चीन प्रेमियों’ के बीच की लड़ाई: भाजपा नेता

By भाषा | Updated: November 18, 2020 23:16 IST

Open in App

जम्मू, 18 नवंबर भाजपा महासचिव तरुण चुग ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव को ‘तिरंगा प्रेमियों ’और 'पाकिस्तान-चीन प्रेमियों' के बीच की लड़ाई करार दिया।

उन्होंने कहा कि गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) के नेता पूर्ववर्ती राज्य के विशेष दर्जे को बहाल करने का सपना देख रहे हैं लेकिन यह कभी पूरा नहीं होगा ।

चुग, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा नेता आशीष सूद ने डीडीसी चुनाव को लेकर जम्मू स्थित पार्टी मुख्यालय में कई बैठकें की।

भाजपा महासचिव ने कहा कि पीएजीडी के भागीदार पिछले सात दशकों से लोगों को 'लूटने’ के लिए राजनीतिक मैदान पर खेल रहे थे।

केंद्र शासित प्रदेश के प्रभारी चुग ने जम्मू में संवाददाताओं से कहा, “हमने अनुच्छेद 370 को खत्म कर, जम्मू-कश्मीर के लोगों को 70 साल से वंशवादी नेताओं द्वारा की जा रही लूट से मुक्त किया है।”

चुग के हवाले से पार्टी के एक बयान में कहा गया कि डीडीसी चुनाव ‘‘'तिरंगा' प्रेमियों और पाकिस्तान-चीन प्रेमियों के बीच की लड़ाई है।’’

उन्होंने भाजपा नेताओं से कहा कि वे हर एक सीट पर जीत सुनिश्चित करें।

जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने कहा कि तिरंगे को पूरे सम्मान से फहराने वाले देशभक्त ही चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक साधारण चुनाव नहीं है बल्कि चीन और पाकिस्तान के 'समर्थकों' के साथ लड़ाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!