लाइव न्यूज़ :

जींद : आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में दंपति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 21, 2021 19:22 IST

Open in App

जींद, 21 अक्टूबर हरियाणा के जींद जिले के जुलाना थानाक्षेत्र के नंदगढ़ गांव में एक युवक को कथित तौर पर आहत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में गांव की ही एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नंदगढ़ निवासी अंकित का शव गत 17 अक्टूबर की सुबह गांव के राजकीय स्कूल परिसर में पेड से फांसी के फंदे पर लटका मिला था। पुलिस ने मृतक की जेब से सुसाइड नोट तथा मोबाइल से एक वीडियो बरामद किया था।

अंकित ने सुसाइड नोट में कथित तौर पर लिखा था कि वह गांव के ही राकेश के पास डीजे का कार्य करता था और उसी दौरान उसका प्रेम संबंध राकेश की पत्नी से हो गया था जो उससे रुपयों की मांग करती थी। सुसाइड नोट के मुताबिक मांग पूरी नहीं होने पर महिला और उसके परिजनों ने कार्रवाई की धमकी दी जिससे क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या की।

जुलाना थाना पुलिस ने मृतक के पिता बलराज की शिकायत पर राकेश, उसकी पत्नी, पिता एव अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार रात को महिला तथा उसके पति राकेश को गिरफ्तार कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण