लाइव न्यूज़ :

सीएम नीतीश कुमार से मिले अर्जुन मुंडा, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और जदयू की तैयारियों का खाका

By एस पी सिन्हा | Updated: September 10, 2025 15:31 IST

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और जदयू की तैयारियों का खाका खींचा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअर्जुन मुंडा कद्दावर आदिवासी नेता माने जाते हैं।झारखंड की राजनीति में उनका बड़ा कद है।तीन बार वे झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। इसी कड़ी में अब झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने बुधवार को पटना पहुंचकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत चली। वहीं, मुलाकात के बाद अर्जुन मुंडा ने मीडिया से बातचीत में साफ तौर पर कहा कि उनकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राजनीतिक और चुनावी मामलों पर चर्चा हुई है। उन्होंने यह भी इशारा किया कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और जदयू की तैयारियों का खाका खींचा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर पार्टी का आदेश होगा तो मैं बिहार में रहकर एनडीए के लिए चुनाव प्रचार करूंगा। पार्टी जहां भी जिम्मेदारी देगी, मैं वहां रहकर काम करूंगा। इस दौरान जब उनसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर सवाल पूछा गया तो अर्जुन मुंडा ने कहा कि उनकी मुलाकात अभी-अभी हुई है और मुख्यमंत्री पूरी तरह से शारीरिक और मानसिक रूप से फिट नजर आ रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार लगातार जनता के बीच सक्रिय हैं और पूरे उत्साह के साथ चुनावी तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर उन्होंने विश्वास जताया कि एक बार फिर बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। अर्जून मुंडा ने कहा कि बिहार की जनता ने हमेशा विकास और स्थिरता को चुना है।

नीतीश कुमार और भाजपा की जोड़ी ने बिहार में लंबे समय तक सरकार चलाई है और इस बार भी जनता का समर्थन एनडीए को मिलेगा। उधर, अर्जुन मुंडा और नीतीश कुमार की इस मुलाकात के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। झारखंड से सटे बिहार के कई इलाकों में भाजपा और जदयू की पकड़ मजबूत है।

ऐसे में अर्जुन मुंडा जैसे बड़े आदिवासी नेता का बिहार में सक्रिय होना एनडीए के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट हो सकता है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बिहार चुनाव में इस बार एनडीए पूरी ताकत झोंकने वाला है और अर्जुन मुंडा की भूमिका अहम रह सकती है।

बता दें कि अर्जुन मुंडा भाजपा के कद्दावर आदिवासी नेता माने जाते हैं। झारखंड की राजनीति में उनका बड़ा कद है। तीन बार वे झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और लंबे समय से पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाते रहे हैं। बिहार के सीमावर्ती इलाकों में आदिवासी समाज की अच्छी-खासी संख्या है और ऐसे में अर्जुन मुंडा का सक्रिय होना चुनावी दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025अर्जुन मुंडानीतीश कुमारबिहारजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ