लाइव न्यूज़ :

रामगढ़ः जहर देकर पत्नी को मारा, पति को आजीवन सश्रम कारावास की सजा

By भाषा | Updated: October 1, 2020 14:22 IST

अदालत ने 27 वर्षीय नरेश महतो को 50,000 रुपये दहेज के लिए 21 वर्षीया दयामनि देवी की जहर देकर हत्या करने के मामले में दोषी ठहराया। रामगढ़ के प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय प्रताप सिंह ने बुधवार को महतो को इस मामले में सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनायी।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने नरेश को भारतीय दंड संहिता की धारा 304बी के तहत दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनायी।दयामनि के पिता ने नरेश के खिलाफ दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। आदेश का विवरण देते हुए बताया कि छह फरवरी, 2018 को नरेश ने अपनी पत्नी की जहर देकर हत्या कर दी थी।

रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले की एक अदालत ने दहेज के लिए अपनी पत्नी की हत्या करने वाले व्यक्ति को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

अदालत ने 27 वर्षीय नरेश महतो को 50,000 रुपये दहेज के लिए 21 वर्षीया दयामनि देवी की जहर देकर हत्या करने के मामले में दोषी ठहराया। रामगढ़ के प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय प्रताप सिंह ने बुधवार को महतो को इस मामले में सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनायी।

अतिरिक्त लोक अभियोजक एस के शुक्ला ने अदालत के आदेश का विवरण देते हुए बताया कि छह फरवरी, 2018 को नरेश ने अपनी पत्नी की जहर देकर हत्या कर दी थी। दयामनि के पिता ने नरेश के खिलाफ दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। अदालत ने नरेश को भारतीय दंड संहिता की धारा 304बी के तहत दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनायी।

बलात्कार पीड़िता ने खाया जहर, आरोपी गिरफ्तार

बागपत में कथित रूप से बलात्कार का शिकार हुई किशोरी ने जहर खा लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मंगलवार देर शाम मामला दर्ज कराया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी से पड़ोस में रहने वाले युवक वसीम ने कथित रूप से बलात्कार किया और इसी बात को लेकर वह उसे परेशान करता है।

इससे परेशान होकर उसकी बेटी ने 27 सितम्बर को जहर खा लिया था। सूत्रों के मुताबिक, वादी ने बताया कि लड़की को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लड़की को मंगलवार शाम को होश आया, तो उसने अपने परिजन को आपबीती बताते हुए आरोप लगाया कि वसीम ने उससे बलात्कार किया था और वह उसे ब्लैकमेल करता था।

इसी से परेशान होकर उसने जहर खाया था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पीड़िता इस समय स्वस्थ है और आरोपी को जेल भेजने के साथ-साथ अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :झारखंडहत्याकांडक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब