लाइव न्यूज़ :

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए JMM, BJP और कांग्रेस का एक-एक उम्मीदवार मैदान में, जानिए सीटों का गणित

By भाषा | Updated: March 19, 2020 10:33 IST

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव होने हैं जिनमें से एक सीट के लिए झामुमो ने अपने अध्यक्ष शिबू सोरेन को प्रत्याशी बनाया है जबकि भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को और कांग्रेस ने रामगढ़ के जिलाध्यक्ष शहजादा अनवर को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 26 मार्च को होने वाले द्विवार्षिक चुनावों में झामुमो के शिबू सोरेन, भाजपा के दीपक प्रकाश और कांग्रेस के शहजादा अनवर समेत कुल तीन उम्मीदवार मैदान में डटे हुए हैं। झारखंड विधानसभा सचिवालय ने बताया कि इन चुनावों के लिए बुधवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन तक किसी भी उम्मीदवार ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया अतः दो सीटों पर उम्मीदवारों की संख्या तीन है।

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 26 मार्च को होने वाले द्विवार्षिक चुनावों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के शिबू सोरेन, भाजपा के दीपक प्रकाश और कांग्रेस के शहजादा अनवर समेत कुल तीन उम्मीदवार मैदान में डटे हुए हैं। झारखंड विधानसभा सचिवालय ने बताया कि इन चुनावों के लिए बुधवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन तक किसी भी उम्मीदवार ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया अतः दो सीटों पर उम्मीदवारों की संख्या तीन है।राज्य में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव होने हैं जिनमें से एक सीट के लिए झामुमो ने अपने अध्यक्ष शिबू सोरेन को प्रत्याशी बनाया है जबकि भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को और कांग्रेस ने रामगढ़ के जिलाध्यक्ष शहजादा अनवर को अपना उम्मीदवार बनाया है। यह दोनों सीटें निर्दलीय परिमल नाथवाणी और राजद के प्रेमचंद्र गुप्ता का कार्यकाल नौ अप्रैल को पूरा होने से रिक्त हो रही हैं।झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में झामुमो के 29, भाजपा के बाबूलाल मरांडी के साथ कुल 26, कांग्रेस के 16, झामुमो से निष्कासि दो, आज्सू के दो, राजद का एक, भाकपा माले (लिबरेशन) का एक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का एक और दो निर्दलीय विधायक हैं। अब राज्य की दो राज्यसभा सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होना तय हो गया है।इन चुनावों में झामुमो के मुखिया शिबू सोरेन का राज्यसभा में पहुंचना लगभग तय है क्योंकि झामुमो के वर्तमान विधानसभा में अपने ही 29 विधायक हैं। इसी प्रकार आज्सू के समर्थन के साथ अब भाजपा के दीपक प्रकाश का भी राज्यसभा में पहुंचना तय माना जा रहा है क्योंकि अब विधानसभा में उन्हें भाजपा के 26 विधायकों के साथ आज्सू के दो विधायकों का भी समर्थन प्राप्त हो गया है जिसे मिलाकर उन्हें अब कम से कम 28 विधायकों का समर्थन हासिल है।इसके अलावा उन्हें निर्दलीय अमित यादव ने भी अपना समर्थन देने की घोषणा की है। दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी दीपक प्रकाश ने दावा किया है कि भाजपा के विद्रोही निर्दलीय विधायक सरयू राय का भी उन्हें समर्थन हासिल होगा। वर्तमान में 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए 27 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होगी। ऐसे में क्रॉस वोटिंग न होने पर कांग्रेस प्रत्याशी को इन चुनावों में 23 से अधिक विधायकों के मत मिलने की संभावना नहीं है।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)झारखंड मुक्ति मोर्चाकांग्रेसझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए